Stock market closing 2 November 2026: कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1233.25 अंकों की जबरदस्त तेजी के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 387.70 अंक उछलकर 23,440.80 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 23 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि सात कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 75,692.78 का उच्च स्तर, जबकि 74,978.12 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 23,440.80 का ऊपरी स्तर और 23,207.05 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HCLTECH, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, ITC, NTPC, एलएंडटी, रिलायंस, पावरग्रिड, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो, BEL, मारुति और इटरनल के शेयर में तेजी दर्ज की गई। रिलायंस के शेयर में सबसे ज्यादा 11.64% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर TCS, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, ICICI बैंक, कोटक बैंक और इन्फोसिस के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। इन्फोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.71%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.19% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.71% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत
ब्रेंट क्रूड सोमवार को शाम 4.21 बजे 4.15% की गिरावट के साथ प्रति बैरल 108.7 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
तेजी के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। IT और बैंकिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी से बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 718.71 अंक उछलकर 75,178.24 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 169.2 अंकों की तेजी के साथ 23,222.30 पर खुला।

