Stock market closing 11 November 2026: भारतीय शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बरकरार है। बुधवार को स्टॉक मार्केट में जोरदार तेजी दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 772.75 अंक उछलकर 81,879.40 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 210.40 अंकों की तेजी के साथ 25,255.05 पर बंद हुआ।
बीएसई पर 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,520.40 का उच्च स्तर और 81,417.39 का निम्न स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,424.35 का ऊपरी स्तर और 25,095.35 का निचला स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, ITC, L&T, रिलायंस, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, BEL, मारुति एवं कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 5.25% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
TCS, इन्फोसिस, सन फार्मा, इटरनल, NTPC, टाइटन, ICICI बैंक, HCLTECH, टेक महिंद्रा और
अडाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 1.66% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.86%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.81% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.59% की तेजी दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड बुधवार शाम 4.55 बजे 1.55% उछलकर प्रति बैरल 92.91 पर कारोबार कर रहा था।

