Close Menu
    What's Hot

    शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) ने संगठनात्मक ढांचे में…

    November 11, 2026

    भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में…

    November 11, 2026

    Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026

      Air India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए | National

      November 11, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

      November 11, 2026

      Special Trains: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, आज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल | National

      November 11, 2026

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      November 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, November 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National
    Breaking News

    Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mother Dairy Milk Price Hike, Mother Dairy New Rates, Full Cream Milk Price, Delhi NCR Milk Price, Toned Milk Price, Milk Price Hike 2026, मदर डेयरी दूध महंगा, दूध की नई कीमतें, फुल क्रीम दूध, दिल्ली एनसीआर महंगाई
    मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है।

    Mother Dairy Milk Price Hike: महंगाई के बीच लोगों को एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 11 नवंबर से लागू हो गई हैं। इस फैसले के बाद अब फुल क्रीम दूध 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। टोंड, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतों में भी इजाफा किया गया है। दूध के दाम बढ़ने से घरों का मासिक बजट प्रभावित हो सकता है।

    फुल क्रीम दूध 4 रुपये महंगा

    मदर डेयरी ने दूध की अलग-अलग वैरायटी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर में पाउच वाले फुल क्रीम दूध का दाम 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। टोंड दूध अब 60 रुपये के बजाय 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। थोक में बिकने वाले टोंड दूध की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डबल टोंड दूध 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसके अलावा गाय के दूध की कीमत भी 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। ग्राहकों को अब हर लीटर दूध के लिए 2 से 4 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

    इस वजह से बढ़ाई गई कीमतें

    किसानों से कच्चे दूध की खरीद कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण मदर डेयरी की लागत बढ़ गई है। इसी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है। कंपनी दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को भुगतान करती है। ऐसे में खरीद मूल्य में मामूली बढ़ोतरी का भी कंपनी के कुल खर्च पर बड़ा असर पड़ता है। मदर डेयरी दिल्ली-NCR में प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है, जबकि देशभर में उसकी कुल दैनिक बिक्री 50 लाख लीटर से अधिक है। इसलिए कीमतों का असर बड़ी संख्या में लोगों पर पड़ेगा।

    अमूल-नंदिनी भी बढ़ा चुकी हैं दाम

    दूध की कीमतें बढ़ाने वाली मदर डेयरी अकेली कंपनी नहीं है। इससे पहले अमूल और नंदिनी जैसी प्रमुख डेयरी कंपनियां भी अपने उत्पादों के दाम बढ़ा चुकी हैं। अमूल ने मई 2026 में अपने प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। डेयरी कारोबार में किसानों से दूध खरीदने की लागत, पशु चारे की कीमत, परिवहन और प्रसंस्करण जैसे खर्च महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन लागतों में बढ़ोतरी होने पर कंपनियों को कीमतों में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में लगातार महंगा होता दूध आम परिवारों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा है।

    Previous articleIPL 2027: हार्दिक पंड्या पंजाब किंग्स में शामिल, अर्शदीप सिंह की मुंबई इंडियंस में एंट्री
    Next articleAir India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकई देशों को लांघकर गुरुग्राम आई 18 साल की बेटी, मां की जान बचाने के लिए दान किया अपने कलेजे का टुकड़ा
    Next Article भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Air India Flight Threat: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, 93 यात्री विमान से उतारे गए | National

      November 11, 2026

      जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, 1 की हालत गंभीर

      November 11, 2026

      Special Trains: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, आज से चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइम-टेबल | National

      November 11, 2026

      Assam Rail Accident: असम में कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल | National

      November 11, 2026

      दिल्ली में छठ पूजा पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, अधिसूचना जारी, 16 नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय

      November 10, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में कोहरा, हिमाचल में बारिश के आसार, जानें हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      November 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) ने संगठनात्मक ढांचे में…

      By श्वेता चौहानNovember 11, 2026

      Punjab News: शिरोमणि अकाली दल (पुनर-सुरजीत) के महासचिव एस. गुरप्रताप सिंह वडाला ने एक लिखित…

      भाखड़ा बांध की समृद्ध विरासत को संजोने के लिए नांगल में…

      November 11, 2026

      Mother Dairy Milk Price Hike: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 76 रुपये लीटर मिलेगा फुल क्रीम मिल्क | National

      November 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.