Close Menu
    What's Hot

    कई कंपनियों से नोएल टाटा की विदाई, जानें कौन हैं टाटा में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील

    November 12, 2026

    Punjab news: पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

    November 12, 2026

    IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

      November 12, 2026

      Indore News: किसान की कार से मिले 80 लाख रुपये, जमीन बिक्री की रकम बताई, नहीं दिखा सके कागज | National

      November 12, 2026

      अरविंद केजरीवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी, 7 करोड़ की रंगदारी मांगी | National

      November 12, 2026

      Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ के जंगल में मिले 2 लापता SPO के शव, सर्विस राइफलें भी गायब | National

      November 12, 2026

      Kareena Kapoor Row: करीना कपूर के दिवाली लुक पर विवाद, कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने भेजा लीगल नोटिस |

      November 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, November 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»Delhi NCR Air Pollution | Delhi NCR Schools Closed: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 पार, क्या प्रदूषण के चलते फिर बंद होंगे स्कूल? जानिए ग्रैप के नियम
    हरियाणा

    Delhi NCR Air Pollution | Delhi NCR Schools Closed: दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 पार, क्या प्रदूषण के चलते फिर बंद होंगे स्कूल? जानिए ग्रैप के नियम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाNovember 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली (Delhi NCR Air Pollution). हर साल अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वॉलिटी बिगड़ जाती है. धुंध की मोटी चादर कई शहरों को घेर लेती है. घर से निकलते ही आंखों में जलन और सांस लेने में भारीपन महसूस होता है. यह जहरीली हवा बच्चों के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायी है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर से निपटने के लिए प्रशासन ‘ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान’ यानी ग्रैप के अलग-अलग चरण लागू करता है. इससे तय होता है कि शहर की एक्टिविटीज पर कब और कितनी पाबंदियां लगेंगी.

    दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप लागू होने के बाद बच्चों की पढ़ाई बैलेंस करना हमेशा से चुनौती रहा है. ग्रैप के अलग-अलग चरणों में हवा की क्वॉलिटी के हिसाब से सख्त कदम उठाए जाते हैं. ग्रैप 3 लागू होते ही स्कूल बंद हो जाते हैं या हाइब्रिड मोड में शिफ्ट कर दिए जाते हैं. लेकिन क्या सिर्फ स्कूल बंद कर देना ही इस समस्या का समाधान है? जानिए ग्रैप 1, 2 और 3 में स्कूलों के लिए क्या नियम बनाए जाते हैं. साथ ही समझिए कि इस धुंध के बीच बच्चे स्कूल या कोचिंग जा रहे हैं तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

    दिल्ली में फैला प्रदूषण का जाल

    दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि में रहने वाले लोग बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार है. इतनी खराब हवा बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर सबसे खराब असर डालती है. जानिए ग्रैप 1, 2 और 3 के बीच अंतर:

    ग्रैप 1 और ग्रैप 2: सावधानी और पाबंदियों का शुरुआती दौर

    AQI के ‘खराब’ या ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचने पर ग्रैप का पहला और दूसरा चरण एक्टिव होता है. इस स्तर पर मुख्य फोकस डस्ट कंट्रोल, डीजल जनरेटर पर रोक और खुले में कचरा जलाने से रोकने पर होता है. इस चरण में स्कूल बंद नहीं किए जाते. यह समय अलर्ट होने का होता है. स्कूलों को आउटडोर असेंबली (प्रार्थना सभा) या स्पोर्ट्स एक्टिविटीज रोकने के निर्देश दिए जाते हैं. कोशिश होती है कि बच्चे लंबे समय तक सीधे प्रदूषित हवा के संपर्क में न आएं.

    ग्रैप 3: स्थिति गंभीर होने पर लिए जाते हैं सख्त फैसले

    AQI के ‘गंभीर’ (Severe) होने पर ग्रैप 3 लागू होता है. इस स्टेज पर आकर हवा में सांस लेना खतरनाक हो जाता है. नियमों के मुताबिक, राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन समीक्षा करते हैं कि प्राइमरी स्कूलों (कक्षा 5 तक) को बंद कर दिया जाए या ऑनलाइन क्लासेस में शिफ्ट किया जाए. हालांकि, यह फैसला स्थानीय प्रदूषण के स्तर और मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर निर्भर करता है. इस दौरान स्कूलों में बच्चों की आउटडोर फिजिकल एक्टिविटी बिल्कुल प्रतिबंधित कर दी जाती है.

    क्या दिल्ली-एनसीआर में स्कूल बंद करना ही एकमात्र सॉल्यूशन है?

    यह सवाल हर साल सर्दियों में बहस का मुद्दा बनता है. स्कूल बंद करने से बच्चों को जहरीली हवा से तुरंत राहत मिलती है, लेकिन इसके नुकसान भी हैं. ऑनलाइन क्लास से बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ता है और उनकी सोशल ग्रोथ रुकती है. जिन घरों में दोनों पेरेंट्स वर्किंग होते हैं, उनके लिए अचानक स्कूल बंद होने से बच्चों की देखभाल करना बड़ी मुसीबत बन जाता है. स्कूल बंद करना ‘इमरजेंसी ब्रेक’ जैसा है, जिसे स्थिति एकदम बेकाबू होने पर ही दबाया जाना चाहिए.


    MixCollage 12 Nov 2026 10 19 AM 2365 2026 11 3c2db3ca0b8967ee70ae4d76d6968373 1200x675

    अगर बच्चे स्कूल-कोचिंग जा रहे हैं तो किन बातों का रखें ख्याल?

    अगर बच्चों को स्कूल या कोचिंग भेजना मजबूरी है तो कुछ जरूरी एहतियात बरतकर उन्हें काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है:

    • सही मास्क का चुनाव: घर से निकलते समय बच्चों को साधारण कपड़े का मास्क पहनाने के बजाय अच्छी क्वॉलिटी का N95 मास्क पहनाएं. यह सूक्ष्म कणों (PM2.5) को अंदर जाने से रोक सकता है.
    • हाइड्रेशन का ध्यान: बच्चे को पानी की बोतल हमेशा साथ रखने की सलाह दें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और रेस्पिरेटरी सिस्टम बेहतर रहता है.
    • इम्यूनिटी बूस्टर डाइट: खाने में विटामिन सी (संतरा, आंवला, नींबू) और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें. ये प्रदूषण के असर से लड़ने में मदद करती हैं.
    • आउटडोर एक्टिविटीज पर रोक: स्कूल मैनेजमेंट को बच्चों से इंडोर एक्टिविटीज ही करवानी चाहिए. ब्रेक के दौरान भी उन्हें खुले मैदान में न जाने दें.

    एडल्ट्स की तुलना में बच्चों के फेफड़े अधिक सेंसिटिव होते हैं. इसलिए प्रदूषण बढ़ने पर उन्हें आउटडोर गतिविधियों से बचाना बेहद जरूरी है. इंडोर एयर प्यूरीफायर, सही मास्क और खान-पान में बदलाव से भी बच्चों को सुरक्षित रखा जा सकता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
    Next Article IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बिना सेफ्टी किट टैंक में उतारे 3 मजदूर, दम घुटने से मौत; गुरुग्राम फैक्ट्री मैनेजमेंट पर केस दर्ज

    November 12, 2026

    दिवाली मुबारक हो… कहा और धड़ाधड़ दाग दीं 15-16 राउंड गोलियां, खून के प्यासे पड़ोसी ने छीन लीं सांसे

    November 12, 2026

    बाल दिवस और छठ पूजा के बीच 14 नवंबर को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे? जानें UP-दिल्ली, बिहार-झारखंड का अपडेट

    November 12, 2026

    गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, सेफ्टी टैंक की सफाई करते हुए 3 लोगों की मौत

    November 12, 2026

    शादी के नाम पर फुसलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शादी के बाद लड़की से घरेलू हिंसा, आरोपी गिरफ्तार

    November 12, 2026

    कुरुक्षेत्र में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

    November 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    कई कंपनियों से नोएल टाटा की विदाई, जानें कौन हैं टाटा में अहम जिम्मेदारी संभालने वाले टीवी नरेंद्रन और बहराम वकील

    By परवेश चौहानNovember 12, 2026

    Noel Tata Resigns: टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को कई कंपनियों के…

    Punjab news: पटियाला नगर निगम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू

    November 12, 2026

    IMD Weather Update: आज हिमाचल और पंजाब में होगी बारिश ! जानें दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर का मौसम | National

    November 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.