Stock market closing 23 November 2026: स्टॉक मार्केट में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कारोबारी सत्र के पहले दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,483.72 अंक लुढ़ककर 82,435.99 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 450.95 अंकों की गिरावट के साथ 25,349.65 पर बंद हुआ।
बीएसई पर आठ कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 84,662.96 का उच्च स्तर और 82,395.88 का निचला स्तर छुआ। वहीं, निफ्टी ने 25,992.60 का उच्च स्तर और 25,343.85 का निम्न स्तर छुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर TCS, टेक महिंद्रा, HCLTECH, टाइटन, ITC, इन्फोसिस, मारुति और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। TCS के शेयरों में सबसे ज्यादा 3.74% की तेजी दर्ज की गई।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, NTPC, L&T, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, BEL, इटरनल और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। टाटा स्टील के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.16% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 के शेयरों में 1.67%, निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में 1.01% और निफ्टी स्मॉलकैप के शेयरों में 0.66% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
ब्रेंट क्रूड सोमवार को शाम 4.23 बजे 0.90% फिसलकर प्रति बैरल 91.74 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

