Close Menu
    What's Hot

    एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

    June 26, 2026

    हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

    June 26, 2026

    एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      June 26, 2026

      ईरान के हमले के बाद यूएन ने होर्मुज में बंद किया अभियान

      June 26, 2026

      ट्रंप के बयान के बाद बड़ी अमेरिका-ईरान में तल्खी

      June 26, 2026

      पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

      June 26, 2026

      पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट के लिए देने होंगे 2500 रुपए

      June 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव
    हरियाणा

    हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर कदम उठा रही है। उनकी अध्यक्षता में हुई “स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी” की बैठक के बाद जानकारी दी कि  इस बैठक में समिति ने पूरे राज्य में चिकित्सा व्यवस्था और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों (रेट कॉन्ट्रैक्ट्स) को अंतिम रूप देते हुए उन्हें मंजूरी दी है।

    महत्वपूर्ण फैसले लिए गए 

    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बैठक के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें लगभग 1.85 करोड़ रुपये की लागत से 40 यूनानी दवाओं की खरीद, मोतियाबिंद के ऑपरेशनों के लिए 44 लाख रुपये के इंट्राओकुलर लेंस (IOL) और थैलेसीमिया के मरीजों के लिए 82 लाख रुपये की दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य ढांचे को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने के लिए समिति ने 18 जिला नागरिक अस्पतालों में 18 लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट और टैंकों की स्थापना व खरीद के लिए लगभग 9.55 करोड़ रुपये के 2 साल के दर अनुबंध को भी अंतिम रूप दिया है।

    अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर की खरीद 

    साथ ही, 22 जिला नागरिक अस्पतालों के लिए 24 प्योर टोन ऑडियोमीटर की खरीद हेतु 3.02 करोड़ रुपये के 2 साल के रेट कॉन्ट्रैक्ट को मंजूरी दी गई है। वहीं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत राज्य के 16 उप-मंडल नागरिक अस्पतालों में हीमोडायलिसिस सेवाएं प्रदान करने के लिए लगभग 2.40 करोड़ रुपये के टेंडर को भी स्वीकृत किया गया है। आरती सिंह राव ने कहा कि चिकित्सा सामग्रियों और बुनियादी ढांचे की खरीद से हरियाणा के विभिन्न वर्गों के मरीजों को तत्काल राहत और बेहतर जीवन स्तर मिलेगा। उदाहरण के लिए, थैलेसीमिया के मरीजों के लिए दवाओं की उपलब्धता से इस आनुवंशिक रक्त विकार से जूझ रहे लोगों को बिना किसी रुकावट के निरंतर उपचार मिल सकेगा, जो उनके जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

    अस्पतालों में मिलेंगी ये सुविधा 

    इसी तरह, मोतियाबिंद के ऑपरेशनों के लिए इंट्राओकुलर लेंस (IOL) की बड़े पैमाने पर खरीद से बुजुर्गों और मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को बिना किसी लंबे इंतजार के, सरकारी सहायता से सस्ती और सुलभ सर्जरी की सुविधा मिलेगी। साथ ही, यूनानी दवाओं की खरीद से मरीजों को सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के भीतर ही वैकल्पिक और समग्र (holistic) चिकित्सा के अधिक विकल्प मिल सकेंगे। दूसरी ओर, चिकित्सा बुनियादी ढांचे में किए जा रहे इन दीर्घकालिक सुधारों से जिला और उप-मंडल स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता काफी बढ़ जाएगी। 18 जिला अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) प्लांट लगने से गंभीर रूप से बीमार मरीजों और आपातकालीन सर्जरी के मामलों में ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम हो जाएगी।


    639180537361105244

    डायलिसिस सेवाएं की जाएगी शुरू 

    इसके अलावा, ऑडियोमीटर की मदद से कानों और सुनने की समस्याओं की शुरुआती जांच स्थानीय स्तर पर ही संभव होगी। वहीं, 16 उप-मंडल अस्पतालों में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस सेवाएं शुरू होने से किडनी के मरीजों को अपने घर के पास ही जीवन रक्षक इलाज मिल सकेगा, जिससे उन्हें दूरदराज के चक्कर काटने और महंगे निजी इलाज के आर्थिक बोझ से बड़ी राहत मिलेगी। ये सभी निर्णय राज्य के नागरिकों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने तथा चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। 

    639180785733221000 Also read: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए आई तबादला नीति, तबादलों में बढ़ेगी पारदर्शिता, मेरिट आधारित होगा सिस्टम



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद
    Next Article एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा रोडवेज की सोनीपत से नारनौल के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू , यहाँ देखें पूरा रूट और टाइम टेबल

    June 26, 2026

    फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, छह माह की गर्भवती महिला की हत्या कर पति फरार

    June 25, 2026

    हरियाणा में फिर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त

    June 25, 2026

    हरियाणा के HTET परीक्षा 2025 को लेकर बड़ा अपडेट, पहली बार की गई ऐसी व्यवस्था

    June 25, 2026

    हरियाणा के अंबाला में गलत साइड टर्न लेना पड़ा भारी, हाइड्रा क्रेन से भिड़ा टेम्पू ट्रेवल, 6 लोग घायल

    June 25, 2026

    हरियाणा के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी, इस दिन होगी मानसून की एंट्री

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

    By अंकित कुमारJune 26, 2026

    Constitution Preamble: एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई इमरजेंसी पर जोड़ा…

    हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

    June 26, 2026

    एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

    June 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.