Close Menu
    What's Hot

    एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

    June 26, 2026

    हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

    June 26, 2026

    एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      June 26, 2026

      ईरान के हमले के बाद यूएन ने होर्मुज में बंद किया अभियान

      June 26, 2026

      ट्रंप के बयान के बाद बड़ी अमेरिका-ईरान में तल्खी

      June 26, 2026

      पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

      June 26, 2026

      पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट के लिए देने होंगे 2500 रुपए

      June 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद
    पंजाब

    एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : संगठित अपराध और गैंग से संबंधित गतिविधियों पर वार करते हुए और उनके नेटवर्क की जड़ों पर चोट करते हुए, भगवंत मान सरकार द्वारा पंजाब पुलिस के माध्यम से चलाए जा रहे ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के 152 दिनों के दौरान राज्यभर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के कब्ज़े से बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बरामद करके बड़ी सफलता हासिल की गई है और आपराधिक नेटवर्कों को बड़ा झटका पहुँचाया गया है।

    ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ ऑपरेशन के शुरू होने से अब तक एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने पूरे पंजाब में ऑपरेशन के कुल 152 दिनों के दौरान कुल 713 अवैध हथियार, 218 मैगजीन और 2,009 राउंड कारतूस बरामद किए हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने कहा, “गैंग्स्टर नौजवानों को अपने अवैध कामों के लिए बड़े पैमाने पर लालच देते हैं और उन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाना इसी का एक हिस्सा है। पंजाब पुलिस ने समय-समय पर बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है, लेकिन गैंगस्टरों के सहयोगियों से मिले हथियारों ने राज्य में कई अपराधों को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब पुलिस हथियारों की तस्करी, सरहदी तस्करी और संगठित अपराध के ख़िलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    ये अवैध हथियार एजीटीएफ द्वारा समय-समय पर चलाए गए विभिन्न सर्च ऑपरेशनों और मुहिमों के दौरान बरामद किए गए हैं। ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ की शुरुआत से अब तक अमृतसर रूरल से 92, अमृतसर शहर से 201, फिरोज़पुर से 155 और तरन तारन से (30 अप्रैल तक) 243 अवैध हथियार, गोला-बारूद और मैगजीन बरामद किए गए हैं, जो इन प्रमुख जिलों में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दर्शाते हैं।

    पिछले महीने राज्य पुलिस ने अवैध हथियारों की तलाश के लिए अपने अभियान को और तेज़ किया था, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए।

    डीजीपी ने आगे कहा, “बरामद हथियारों में तकनीकी रूप से उन्नत हथियारों से लेकर देसी पिस्तौल तक शामिल हैं। एजीटीएफ अन्य विभागों के साथ मिलकर बेहतरीन काम कर रही है और आने वाले दिनों में गैंगस्टरों तथा उनकी गतिविधियों के ख़िलाफ़ पूरे राज्य में कार्रवाई जारी रहेगी।”

    हाल ही में एक बड़ी सफलता के रूप में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस-बॉर्डर अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और 8 आरोपियों को गिरफ़्तार किया, जिनके पास से 11 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले लोगों के संपर्क में थे। बरामद हथियार अपराधियों तक पहुँचाए जाने थे तथा उनका इस्तेमाल जबरन वसूली, हिंसक वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों में किया जाना था। वहीं, लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की सीआईए स्टाफ टीम ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘कट’ के बाद भी Kiss करती रहीं जैकलीन? पॉडकास्ट में हुआ बड़ा खुलासा
    Next Article हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर वायरल की गई कथित फर्जी

      June 26, 2026

      श्री अकाल तख्त साहिब हर पंजाबी और सिख के लिए सर्वोच्च है : मुख्यमंत्री मान

      June 25, 2026

      श्री अकाल तख्त साहिब ने सिख विधायकों और मंत्रियों को…

      June 25, 2026

      कथित वीडियो पर बोले मुख्यमंत्री मान- व्यक्ति ने मास्क पहना..

      June 25, 2026

      बीजेपी नेता के क्लिनिक पर हमले के आरोप में दो लोग…

      June 25, 2026

      अकाली दल की फर्जी वीडियो मुहिम ने उनकी घबराहट को किया उजागर : बलतेज पन्नू

      June 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      By अंकित कुमारJune 26, 2026

      Constitution Preamble: एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई इमरजेंसी पर जोड़ा…

      हरियाणा में 18 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्तावों और दर अनुबंधों को दी मंजूरी : आरती सिंह राव

      June 26, 2026

      एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंगस्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

      June 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.