नई दिल्ली. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम लगतार तीसरे मुकाबले में बदलाव से साथ उतरी. तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम करने के बाद आखिरी मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए. चोटिल प्रिंस यादव की जगह आशोक शर्मा को मौका मिला है, जबकि शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को टीम में शामिल किया गया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
टॉस के बाद अय्यर ने कहा कि टीम उसी पिच पर खेल रही है, जिस पर पिछला मुकाबला हुआ था. उनका मानना है कि मैच बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाएगी, इसलिए पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया गया. दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम में भी एक बदलाव हुआ है. चोटिल रिचर्ड नगरावा की जगह वेलिंगटन मसाकाद्जा को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया है.
जिम्बाब्वे का दौरा अभिषेक शर्मा के लिए भुलाने वाला रहा. उनके बल्ले से तीनों ही मुकाबले मे रन नहीं आए. पहला मैच खेलते हुए वो महज 1 रन ही बना पाए थे. दूसरे टी20 मैच में अभिषेक ने 8 रन बनाए वहीं तीसरे और आखिरी मुकाबले में फिर से निराश किया. 4 बॉल खेलने के बाद सिर्फ 2 रन पर ही अपना विकेट गंवा बैठे.
भारत की प्लेइंग XI
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, आशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव
जिम्बाब्वे की प्लेइंग XI
ब्रायन बेनेट, बेन करन,डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे,तादीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी

