Close Menu
    What's Hot

    व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे- केजरीवाल

    June 10, 2026

    भोजपुरी का ये सुपरहिट गाना फिर आया ट्रेंड में, खेसारी-काजल की जोड़ी छाई

    June 10, 2026

    मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट

      June 10, 2026

      जयपुर में पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत

      June 10, 2026

      मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

      June 10, 2026

      अमेरिका ने हेलीकॉप्टर गिराने के बदले में ईरान पर किए हवाई हमले, ईरान ने जवाब में बहरीन में अमेरिकी नौसेना के बेड़े पर ड्रोन हमले किए

      June 10, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता

      June 10, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट
    Breaking News

    मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Success Story
    Success Story: मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट

    • मुंबई के विक्रोली इलाके से हुई कामयाबी की शुरुआत

    Success Story, (द भारत ख़बर), मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अभिषेक वैश्य ने छोटी उम्र में, गरीबी में रहे अपने माता-पिता के लिए 1 करोड़ रुपए का फलैट खरीदकर मिसाल पेश की है। यही नहीं अभिषेक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बन गए हैं और वह खाड़ी देशों ओमान और यूएई में कंपनियों को कॉर्पोरेट रणनीति तथा वित्त पर सलाह देते हैं। एक रिपोर्ट में दर्शाया गया है कि किस तरह अभिषेक की कामयाबी की शुरुआत मुंबई के विक्रोली इलाके में अपने पिता के साथ ठेले पर सब्जी बेचने से हुई और कैसे वह ओमान में एक उद्यमी बन गए। सब्जी बेचने वाले के बेटे अभिषेक चाहते थे कि उनके माता-पिता अच्छी जगह पर रहें।

    गेटेड कम्युनिटी में है 2 बीएचके फ्लैट 

    यही सोचकर उन्होंने अपने पैरेंट्स के लिए महज 21 साल की उम्र में मुंबई के बाहरी इलाके ठाणे में एक करोड़ रुपए का घर खरीदने का जोखिम उठाया। यह 2 बीएचके फ्लैट एक गेटेड कम्युनिटी में स्थित है। अभिषेक ने अपने पिता का उन्हें अच्छी शिक्षा दिलवाने के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा, असंख्य परिशानियों के बावजूद उनके पिता ने यह सुनिश्चित किया कि हमें बेहतर शिक्षा मिले।अभिषेक का पालन-पोषण 150 वर्ग फुट के एक साधारण से घर में हुआ। परिवार के 5 सदस्य एक ही घर में रहते थे। ऐसी स्थितियों ने ही अभिषेक को कुछ बड़ा करने पर मजबूर किया। अभिषेक ओमान में सीए के अलावा एक क्लाउड किचन व्यवसाय भी चलाते हैं। छोटी उम्र में बुलंदियों छूने की कहानी अभिषेक के सिर्फ भाग्य की बदौलत नहीं थी, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।

    पिता की मदद के लिए सुबह जल्द उठ जाते थे अभिषेक

    अभिषेक ने बताया कि वह स्कूल की पढ़ाई के शुरुआती दिनों में पिता के साथ सब्जियां बेचने की खातिर सुबह जल्दी उठ जाता था। यही नहीं, जब इस लड़के ने सीए और कॉलेज की इंटर्नशिप की तब भी वह सुबह पहले उठकर अपने पिता के साथ बाजार जाता था। इसके अलाव वह क्लासेज अटेंड करता और फिर रात में पढ़ाई करता था। अभिषेक 18-18 घंटे स्टडी करते थे।

    मैं किसी तरह मैनेज कर लेता था : अभिषेक

    अभिषेक ने कहा, मैं किसी तरह मैनेज कर लेता था। उन्होंने कहा, मैं रात में पढ़ाई करता था। सीए के एग्जाम की तैयारी के लिए जो 3-4 महीने का ब्रेक मिलता था, उस दौरान मैं यह सुनिश्चित करता था कि मैं प्रतिदिन 16 से 18 घंटे पढ़ाई करूं,ह्व उन्होंने खुलासा किया। अभिषेक ने कहा, मेरे पिता की आमदनी अनियमित थी। कभी-कभी उन्हें 200 रुपए मिलते थे, कभी-कभी 400 रुपए। कई बार तो उनकी आमदनी घाटे में भी जाती थी।

    यह भी पढ़ें : UN Warning: अल नीनो दुनिया में तोड़ेगा गर्मी के रिकॉर्ड, पानी की कमी से लेकर खेती-बाड़ी पर होगा असर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैनेजरों और असिस्टेंट सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे…
    Next Article भोजपुरी का ये सुपरहिट गाना फिर आया ट्रेंड में, खेसारी-काजल की जोड़ी छाई
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      जयपुर में पटाखा गोदाम में आग लगने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत

      June 10, 2026

      मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री

      June 10, 2026

      अमेरिका ने हेलीकॉप्टर गिराने के बदले में ईरान पर किए हवाई हमले, ईरान ने जवाब में बहरीन में अमेरिकी नौसेना के बेड़े पर ड्रोन हमले किए

      June 10, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की सहायता

      June 10, 2026

      रामभद्राचार्य की श्रीरामकथा में पहुंचे सीएम योगी, बोले- राम लव जिहाद रोकने के लिए आदर्श उदाहरण

      June 10, 2026

      अमेरिकी सेना का एक अपाचे हेलिकॉप्टर होर्मुज स्ट्रेट के पास क्रैश

      June 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      व्यापारी घबराएं नहीं, पंजाब सरकार आपके साथ है, हम सब मिलकर ईडी पार्टी का मुकाबला करेंगे- केजरीवाल

      By श्वेता चौहानJune 10, 2026

      नई दिल्ली/पंजाब : पंजाब के हिन्दू व्यापारियों के यहां मंगलवार को एक बार फिर ईडी…

      भोजपुरी का ये सुपरहिट गाना फिर आया ट्रेंड में, खेसारी-काजल की जोड़ी छाई

      June 10, 2026

      मुंबई के अभिषेक वैश्य ने पिता के साथ ठेले पर बेची सब्जी, अब सीए बना, माता-पिता के लिए खरीदा 1 करोड़ का फलैट

      June 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.