जीते थे 34 अवॉर्ड, सारे गाने हैं सुपरहिट
Hum Dil De Chuke Sanam, (द भारत ख़बर), मुंबई: सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता हमेशा से ही खूब चर्चा में रहा है। फिल्म के सेट से शुरू हुई प्रेम कहानी का एंड काफी खराब नोट पर हुआ। कुछ ही साल में दोनों का रिश्ता टूट गया था, पर यह फिल्म इंडस्ट्री का सबसे चर्चित टॉपिक रहा है। दोनों के कई किस्से आज भी छाए रहते हैं।
खैर, हम आज बात उनकी फिल्म की करेंगे। दोनों ने दो-तीन फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन 27 साल पहले इस फिल्म की बात ही कुछ और थी। जी हां, यहां बात हम दिल दे चुके सनम की हो रही है। इस पिक्चर में समीर (सलमान खान) और ऐश्वर्या राय (नंदिनी) का प्यार अधूरा रह जाता है। फिर भी बॉक्स आॅफिस पर यह पिक्चर छा गई थी।
ग्लोबल लेवल पर भी रिलीज की गई थी फिल्म
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को ग्लोबल लेवल पर भी रिलीज किया गया था। इस फिल्म का वहां नाम था- स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट। संजय लीला भंसाली की पिक्चर का अजय देवगन भी हिस्सा थे।
जिन्होंने फिल्म में ऐश्वर्या राय के पति का किरदार निभाया था। 16 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। जो न केवल ब्लॉकबस्टर कैटेगरी में शामिल हुई, साथ ही उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में शामिल हो गई थी।
ऐश्वर्या और सलमान की फिल्म ने जीते थे 34 अवॉर्ड
फिल्म हम दिल दे चुके सनम आज भी हर किसी के दिल के करीब है। यह दोनों की वो फिल्म है, जिसे जनता के अलावा क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा था। इस फिल्म को चार नेशनल अवॉर्ड मिले थे, जो बेस्ट कोरियोग्राफर, बेस्ट आर्ट डायरेक्शन, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए था। साथ ही संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का बॉलीवुड अवॉर्ड मिला था। वहीं, ऐश्वर्या राय को बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था।
जबकि, कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते थे। जिसमें- बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट प्लेबैक सिंगर, बेस्ट इॠट स्कोर और बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड शामिल है। लेकिन खास है इस फिल्म के गाने, जो सारे के सारे आज भी सुपरहिट हैं।
महबूब कोतवाल ने लिखे थे गानों के लिरिक्स
दरअसल इस फिल्म के गानों के लिरिक्स महबूब कोतवाल ने लिखे थे। और संगीत इस्माइल दरबार ने म्यूजिक दिया था। जबकि, गाने कविता कृष्णमूर्ति, अलका याग्निक, कुमार सानू, उदित नारायण, हरिहरन, विनोद राठौड़, सुल्तान खान , शंकर महादेवन, केके शामिल है।
इस फिल्म के गानों की लिस्ट में- चांद छुपा बादल में, निंबूदा, आंखों की गुस्ताखियां, मन मोहिनी, झोंका हवा का, ढोली तारो ढोल बाजे, प्रेम धुन, तड़प तड़प, अलबेला साजन और हम दिल दे चुके सनम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

