Lok Sabha Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज महिला आरक्षण कानून (नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023) पर अपनी बात रखी। गौरतलब है कि इस कानून को सरकार ने लागू कर दिया है। संसद के विशेष सत्र के पहले दिन इस संबंध में केंद्रीय कानून मंत्रालय ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी की। सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को राहुल गांधी ने इस अपनी स्पीच दी। आज लोकसभा में महिला आरक्षण को लागू करने के लिए सीटों के परिसीमन से जुड़े 3 संशोधित बिलों पर चर्चा जारी है। विधेयकों पर शाम को वोटिंग होनी है।
महिला आरक्षण विधेयक शर्मनाक कानून
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, यह महिला आरक्षण विधेयक शर्मनाक कानून है और यह वूमेंस को सशक्त नहीं बनाएगा। उन्होंने कहा, पुराना कानून लाओ हम उसका सपोर्ट करेंगे। राहुल ने कहा, यह महिला आरक्षण कानून केवल देश के निर्वाचन क्षेत्र के नक्शे को परिवर्तित करने के लिए है। कांग्रेस नेता ने कहा, देश के इतिहास में यह सबसे कड़वा सच है और मैं इससे अच्छी तरह जानता हूं।
दलित वर्ग और ओबीसी के लिए क्रूरता वाला बिल
राहुल ने विधेयक को दलित वर्ग और ओबीसी के लिए क्रूरता वाला बिल बताया। उन्होंने कहा, सब लोग जानते हैं कि महिलाओं, ओबीसी और दलितों के साथ क्या होता है। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी का हक छीनना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर यह भी कहा कि आॅपरेशन सिंदूर और नोटबंदी का जादूगर पकड़ा गया। एनडीए के सदस्यों ने इस पर उनका विरोध किया। सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री का अपमान कर रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसके बाद राहुल के विवादित शब्दों को कार्यवाही से रिमूव कर दिया।
ये भी पढ़ें : Parliament: हरिवंश नारायण सिंह निर्विरोध बने राज्यसभा के उपसभापति

