IMD Alert, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश के 15 से अधिक राज्यों में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र व केरल के कई इलाकों में बारिश व आंधी तूफान की संभावना है। कई जगहों पर बारिश व आंधी के साथ तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
60 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना
आईएमडी अधिकारियों आरेंज अलर्ट जारी कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। उनसे कहा गया है कि आंधी-तूफान के दौरान बिजली के कमजोर खंभों से दू रहें और पेड़ों आदि के नीचे न खड़े हों। इसके अलावा लोगों से सड़क और अन्य यातायात की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकलने की अपील की गई है। अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। लोगों से यह भी कहा गया है कि वे स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।
हरियाणा-पंजाब, दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल
हरियाणा-पंजाब से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक आज सुबह बादलों छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार ऐसे मौसम में दिल्ली-एनसीआर में आज अधिकतम तापमान में 7-8 डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। गुरुवारको तापमान और घटने का अनुमानप है। वहीं तीन जुलाई यानी शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुममान हैं। रविवार को यानी 5 जुलाई को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश रह सकती है।
हिमाचल और उत्तराखंड में आंधी-बारिश के चेतावनी
हिमाचल प्रदेश के भी अधिकतर जिलों में बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा जिले सहित प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार रात से लगातार बारिश हो रही है। हमीरपुर, मंडी, सोलन, कुल्लू, सिरमौर व बिलासपुर में खराब मौसम को लेकर चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। उत्तराखंड के भी कई जिलों मेंं आंधी व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल,उधमसिंह नगर, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल व चमोली आदि में आज खराब मौसम की चेतावनी जारी है।
बिहार, यूपी और राजस्थान का मौसम
उत्तर प्रदेश और बिहार के भी कई जिलों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी आज मौसम खराब रहेगा। एमपी में कई जगहों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी है। छत्तीसगढ़ के भी कई जिलों में तेज हवाएं चलने व भारी बारिश का अनुमान है। राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित कई जगहों पर आज भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। झारखंड में भी आज मौसम खराब रहेगा। वहीं गुजरात के भी कई इलाकों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: Monsoon Updates: उत्तराखंड-यूपी में जल्द दस्तक देगा दक्षिण पश्चिम मानसून

