Close Menu
    What's Hot

    क्या खत्म हो गया धनुष-मृणाल का रिश्ता? ब्रेकअप की खबरों ने बढ़ाई हलचल

    June 20, 2026

    अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

    June 20, 2026

    आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के सभी गांव होंगे हाईटेक, बनेंगे मैरिज पैलेस, इंडोर जिम व पार्क, लगेंगे CCTV कैमरे
    हरियाणा

    हरियाणा के सभी गांव होंगे हाईटेक, बनेंगे मैरिज पैलेस, इंडोर जिम व पार्क, लगेंगे CCTV कैमरे

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों को सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब प्रदेश के सभी गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट्स और CCTV कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई गई है। सरकार का मानना है कि इससे न सिर्फ गांवों की तस्वीर बदलेगी, बल्कि चोरी और आपराधिक घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।


    पहले चरण में 1000 से अधिक गांव होंगे कवर

    सरकारी योजना के अनुसार, पहले चरण में हरियाणा के 1000 से अधिक गांवों में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही हर गांव की फिरनी पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी, ताकि रात के समय भी गांवों में रोशनी और सुरक्षा बनी रहे। इससे ग्रामीण खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।


    60 प्रतिशत आबादी गांवों में, सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता

    गौरतलब है कि हरियाणा की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी गांवों में रहती है। प्रदेश में करीब 7 हजार गांव और 6 हजार से अधिक पंचायतें हैं। ऐसे में सरकार गांवों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर खास फोकस कर रही है।


    गांवों में पहले से चल रही हैं कई विकास योजनाएं

    हरियाणा में सबसे पहले गांवों में गौरव पट्ट लगाने की पहल भाजपा सरकार ने की थी। इसके अलावा कच्चे रास्तों को पक्का करना, प्रत्येक गांव में पार्क बनाना और जरूरतमंदों के लिए मैरिज पैलेस निर्माण की योजना भी लागू की गई है, ताकि ग्रामीणों को छोटे आयोजनों के लिए शहरों का रुख न करना पड़े।


    ई-पुस्तकालय, इंडोर जिम और महिला चौपाल

    अब तक प्रदेश के 415 गांवों में इंडोर जिम और 994 ई-पुस्तकालय बनाए जा चुके हैं। चालू वित्त वर्ष में 500 से अधिक गांवों में नए इंडोर जिम और 500 से ज्यादा ई-पुस्तकालय स्थापित किए जा रहे हैं।
    इसके साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 754 महिला चौपालों का निर्माण किया जा रहा है।


    KMP एक्सप्रेसवे


    लाल डोरा मुक्त हुए सभी गांव

    हरियाणा सरकार की लाल डोरा मुक्त योजना के तहत प्रदेश के सभी गांव अब लाल डोरा से मुक्त हो चुके हैं। वहीं, 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों के लिए महाग्राम विकास योजना लागू की गई है, जिससे बड़े गांवों को शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकें।


    स्मार्ट ग्राम प्राधिकरण और नल से जल योजना

    गांवों को शहरी सुविधाएं देने के लिए हरियाणा स्मार्ट ग्राम प्राधिकरण का गठन किया गया है।
    हर घर नल से जल योजना के तहत 6803 गांवों के करीब 31 लाख घरों तक पीने का पानी पहुंचाया जा चुका है।


    डिजिटल पंचायत और आधुनिक ग्राम सचिवालय

    प्रदेश में 6197 ग्राम पंचायतों का डिजिटल डाटा ग्राम दर्शन पोर्टल पर उपलब्ध है। इसके अलावा 1876 ग्राम सचिवालय स्थापित किए गए हैं, जहां आधुनिक तकनीक से जुड़ी सुविधाएं मौजूद हैं।


    अमृत सरोवर और श्मशानघाटों का नवीनीकरण

    अब तक 2200 अमृत सरोवर बनाए जा चुके हैं। वहीं, शिवधाम नवीकरण योजना के तहत 1125 श्मशानघाटों का सुधार किया गया है।


    हरियाणा

    7-स्टार ग्राम पंचायत योजना बनी मिसाल

    देश में पहली बार 7-स्टार ग्राम पंचायत योजना के तहत हरियाणा के 3930 गांवों को स्टार रेटिंग दी गई है, जो पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण विकास की पहचान बन चुकी है।


    पशुपालन, मछली पालन और कृषि को बढ़ावा

    ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशुधन योजनाएं शुरू की गई हैं। फसल अवशेष प्रबंधन उपकरणों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
    इसके अलावा 8232 से अधिक पंचायती तालाबों में मछली पालन किया जा रहा है।


    CM नायब सैनी बोले – सशक्त गांवों से ही मजबूत हरियाणा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गांवों के विकास में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि 1000 से अधिक आबादी वाले गांवों की कच्ची फिरनियों को पक्का किया जा रहा है। अब तक 639 फिरनियां पक्की हो चुकी हैं और 303 पर काम जारी है।


    महिला चौपाल और सामाजिक भागीदारी पर जोर

    सीएम ने कहा कि महिलाओं को सुविधाजनक स्थान देने के लिए महिला चौपाल बनाई जा रही हैं। पहले चरण में 480 महिला चौपालों का निर्माण पूरा हो चुका है।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाएं समयबद्ध, पारदर्शी और जनसहभागिता के साथ पूरी की जाएं।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटाटानगर-एनार्कुलम एक्सप्रेस में लगी आग, बाल-बाल बचे 157 यात्री
    Next Article अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र को चौंकाया
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

    June 20, 2026

    हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

    June 19, 2026

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    क्या खत्म हो गया धनुष-मृणाल का रिश्ता? ब्रेकअप की खबरों ने बढ़ाई हलचल

    By श्वेता चौहानJune 20, 2026

    Dhanush-Mrunal Thakur Break-up Rumours Dhanush-Mrunal Thakur Break-up Rumours: धनुष-मृणाल ठाकुर के ब्रेकअप की खबरें: एक्टर…

    अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

    June 20, 2026

    आज पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आज का ताजा भाव

    June 20, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.