यूरोप से एक्ट्रेस की ग्लैमरस फोटोज हुई वायरल
Ananya Panday, (द भारत ख़बर), मुंबई: अनन्या पांडे हाल ही में मोनाको में एक इवेंट में शामिल हुई, जहां से एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। अनन्या पांडे ने इस इवेंट के लिए एक खूबसूरत सा गाउन पहना था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनाको के इवेंट और क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। इवेंट में अनन्या पांडे ने गौरव गुप्ता की डिजाइन किया हुआ कॉपी सारी गाउन पहना जिसे उन्होंने एक स्टाइलिश वॉच से स्टाइल किया। उन्होंने अपने लुक को बिना किसी ज्वेलरी और स्लीक हेयरबन के साथ स्टनिंग बनाया।

अनन्या पांडे ने मोनाको से और भी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह यूरोप की खूबसूरत वादियों का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ अनन्या पांडे ने कैप्शन में लिखा, मोनाको में 48 घंटे। एक्ट्रेस की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

अनन्या पांडे के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें करण जौहर निर्मित रोमांटिक ड्रामा चांद मेरा दिल में देखा गया था। इस फिल्म में वह लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आई थीं। इससे पहले अनन्या पांडे कार्तिक आर्यन के साथ रोम-कॉम ड्रामा तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म में दिखी थीं। यह दोनों ही फिल्में बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप रही थीं।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

