नई दिल्ली. भारत के लिए शुक्रवार का दिन एशियन गेम्स में बेहद शानदार रहा. मुक्केबाजी में पहले लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं का गोल्ड जीता. अब मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने इतिहास रचा है. पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नया कारनामा अंजाम दिया. हरियाणा के इस मुक्केबाज ने फाइनल में दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराया. वहीं पहलवानी में सुजीत कलकल ने पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग का गोल्ड मेडल जीता. फाइनल में उन्होंने तजाकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुडिएव को 10-9 से हराया.
एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार खेल जारी है. मुक्केबाजी में अंकुश ने गोल्ड जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. पहले राउंड में पांच में से चार जजों ने अंकुश के पक्ष में फैसला दिया. दूसरे राउंड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांच जजों का समर्थन हासिल किया. सभी जजों ने यह राउंड अंकुश के पक्ष में 10-9 से दिया. तीसरे और आखिरी राउंड में भी अंकुश ने संयम और आक्रामकता बनाए रखी और पांचों जजों ने उन्हें 10-9 से विजेता माना. इस जीत के साथ अंकुश 2022 में एशियन गेम्स में शामिल किए गए पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बन गए.
🥊Indian boxer Ankush Panghal clinches the gold medal🥇in the men’s 80kg category at the Asian Games 2026. #IndiaAtAsianGames | #TeamIndia | #Cheer4Bharat | #AsianGames2026 | #AnkushPanghal@Media_SAI | @YASMinistry | @IndiaSports pic.twitter.com/NcEKhRqjG8
— All India Radio News (@airnewsalerts) October 2, 2026
बात दिन के एक और गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी की करें तो पहलवान सुजीत कलकल ने बड़ी कामयाबी हासिल की. फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में उन्होंने नागोया सिटी इनाए स्पोर्ट्स सेंटर में तजाकिस्तान के पहलवान को पटखनी दी. उन्होंने गोल्ड मेडल मुकाबले में अब्दुलमाजिद कुडिएव को 10-9 से हराकर देश की शान बढ़ाई. सुजीत ने इस मुकाबले में जब आखिर के एक मिनट 40 सेकेंड बचे थे तब तक 2-9 से पीछे थे. इसके बाद भारतीय उन्होंने ऐसा दांव लगाया जिसने बाजी पलट दी. लगातार तीन टेकडाउन हासिल किए और स्कोर को 9-8 तक पहुंचा दिया. कुडिएव समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन भारतीय पहलवान ने आखिरी 11 सेकेंड में एक और दो अंकों वाला टेकडाउन कर गोल्ड पर नाम लिख दिया.

