Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

    March 16, 2026

    लहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल

    March 16, 2026

    Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स लीक, जानें सबसे पहले

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी

      March 16, 2026

      कटक मेडिकल कॉलेज में आग से 10 मरीजों की मौत

      March 16, 2026

      गृह मंत्री ने एआई समिट में शर्टलेस विरोध पर कांग्रेस पर साधा निशाना,राहुल गांधी भारत और उसके लोकतंत्र को कर रहे बदनाम

      March 15, 2026

      सीजेआई सूर्यकांत ने किया मंडी ज्यूडिशियल कोर्ट कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 152 करोड़ आएगी लागत

      March 15, 2026

      केजरीवाल-सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

      March 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अनुराग ढांडा बोले- केजरीवाल को बदनाम करने की हर कोशिश नाकाम, सच्चाई की जीत ने बीजेपी को आईना दिखाया
    पंजाब

    अनुराग ढांडा बोले- केजरीवाल को बदनाम करने की हर कोशिश नाकाम, सच्चाई की जीत ने बीजेपी को आईना दिखाया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कथित दिल्ली शराब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह सत्य और ईमानदारी की ऐतिहासिक जीत है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में कोई आपराधिक साजिश या ठोस सबूत नहीं है। इससे भाजपा द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी का पर्दाफाश हो गया है।
    ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह सहित अन्य नेताओं को राजनीतिक साजिश के तहत जेल भेजा गया। लेकिन आज अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि आम आदमी पार्टी की “कट्टर ईमानदार” छवि को बदनाम करने की कोशिश नाकाम रही।

    उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। पीऊम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एजेंसियों का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई।

    ढांडा ने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए किया गया। निर्दोष नेताओं को एक-डेढ़ साल तक जेल में रखा गया, परिवारों ने कष्ट झेला, लेकिन अंततः न्याय की जीत हुई।
    उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस मुद्दे पर 100 से अधिक प्रेस वार्ताएं और प्रदर्शन कर जनता के बीच झूठ फैलाया। अब जब अदालत ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है, तो क्या भाजपा देश और दिल्ली की जनता से माफी मांगेगी? क्या जिन अधिकारियों ने बेगुनाहों को जेल में रखा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?

    अनुराग ढांडा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 11 वर्षों में दिल्ली की जनता को सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, बेहतर सरकारी स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और स्वास्थ्य सुविधाएं देकर राहत दी। लेकिन पिछले एक वर्ष में भाजपा सरकार के कार्यकाल में दिल्ली की सड़कों की हालत खराब हुई, मोहल्ला क्लीनिक प्रभावित हुए, शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ा और प्रदूषण की समस्या बढ़ी।

    उन्होंने कहा कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश रची, अफवाहें फैलाईं कि पार्टी टूट जाएगी, लेकिन पार्टी का हर कार्यकर्ता “कट्टर ईमानदारी” की विचारधारा पर अडिग रहा। जनता ने भी हर कदम पर साथ दिया।

    ढांडा ने कहा कि आज यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ की गई कार्रवाई सिर्फ राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित थी। लेकिन सच्चाई को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आज दिल्ली में चुनाव कराए जाएं तो जनता फिर से ईमानदार राजनीति के साथ खड़ी होगी।

    आम आदमी पार्टी ने कहा कि यह सिर्फ नेताओं की नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता की जीत है। पार्टी ने विश्वास जताया कि सच्चाई, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति आगे भी मजबूत होगी और दिल्ली की जनता का समर्थन पहले से ज्यादा मजबूती के साथ पार्टी के साथ रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविजय-रश्मिका की शादी की तस्वीरें देख इमोशनल हुई कृति सेनन
    Next Article 1 मार्च से ‘No SIM, No WhatsApp’! सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना सिम नहीं चलेंगे मैसेजिंग ऐप्स
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      March 16, 2026

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह बोले- प्रति परिवार हर वर्ष 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

      March 16, 2026

      पंजाब की धरती उपजाऊ है, लेकिन यहाँ BJP की धर्म और…

      March 15, 2026

      अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए मान सरकार

      March 15, 2026

      पंजाब में महिलाओं ने जागो निकालकर मनाई खुशी

      March 14, 2026

      दिग्गज उद्योगपतियों ने पंजाब के

      March 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बोले- पंजाब में निवेश करें, सरकार आपको पूरा सहयोग और रियायतें देगी

      By श्वेता चौहानMarch 16, 2026

      एस.ए.एस. नगर (मोहाली) : पंजाब के  ने एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में तीन-दिवसीय प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन…

      लहब चुम्मा एक लाख में’ ने मचाया बवाल! Pawan Singh और Kajal Raghwani का गाना हुआ वायरल

      March 16, 2026

      Apple के पहले फोल्डेबल iPhone की डिटेल्स लीक, जानें सबसे पहले

      March 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.