Close Menu
    What's Hot

    Mother’s Day पर छलका सोनम बाजवा का दर्द, मां से सालों से कर रही हैं बस यही गुजारिश

    May 10, 2026

    मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

    May 10, 2026

    हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

      May 10, 2026

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026

      कल सीएम पद की शपथ लेंगे टीवीके चीफ एक्टर विजय

      May 9, 2026

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार
    हरियाणा

    हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Weather: हरियाणा में आज (रविवार) रात से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

    इन जिलों में ज्यादा दिखेगा मौसम बदलाव का असर

    मौसम में बदलाव का सबसे अधिक असर सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    हरियाणा में लगातार बढ़ रहा तापमान

    प्रदेश में दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    करनाल, यमुनानगर और पानीपत को छोड़कर लगभग सभी जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं गुरुग्राम में तापमान करीब 36 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री कम माना जा रहा है।

    एक दिन में 1.2 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम में बदलाव से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।


    What is the difference between a coach and a bogey

    13 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

    चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 14 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है।

    उनके अनुसार 10 मई की रात एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की ओर बढ़ेगा, जबकि राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 से 13 मई के बीच हरियाणा में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं।

    बूंदाबांदी और हल्की बारिश के भी आसार

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक
    Next Article मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कोच और बोगी में क्या है अंतर? अक्सर लोग करते हैं दोनों शब्दों का गलत इस्तेमाल

    May 10, 2026

    देशभर में कल 10 मई को कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

    May 9, 2026

    गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट, मिलेगा सुकून और शानदार नज़ारे

    May 9, 2026

    हरियाणा में इंडस्ट्रियल लाइसेंसिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव, निवेशकों को मिलेगी राहत

    May 9, 2026

    आज 9 मई को सिरसा मंडी में किस रेट पर बिकी फसलें? चेक करें ताजा भाव

    May 9, 2026

    हरियाणा में गेस्ट टीचर्स को बड़ी राहत, JBT और PGT के मानदेय में बढ़ोतरी; शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Mother’s Day पर छलका सोनम बाजवा का दर्द, मां से सालों से कर रही हैं बस यही गुजारिश

    By श्वेता चौहानMay 10, 2026

    Sonam Bajwa on Mothers Day: Mother’s Day पर छलका सोनम बाजवा का दर्द, मां से…

    मानसिक तनाव से गुजर रहे 20 हजार से ज्यादा नाविक

    May 10, 2026

    हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार

    May 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.