Close Menu
    What's Hot

    ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

    September 16, 2026

    पंजाब में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ

    September 16, 2026

    झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026

      प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या, अखिलेश ने कहा- अपराधियों को बचा रही सरकार

      September 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया का घमंड किया चकनाचूर, रहाणे की कप्तानी में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, टेस्ट में बेमिसाल | Sports
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया का घमंड किया चकनाचूर, रहाणे की कप्तानी में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, टेस्ट में बेमिसाल | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ajinkya rahane test captain1
    टेस्ट में बतौर कप्तान अजिंक्य रहाणे कभी नहीं हारे

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट का एक दौर धीरे धीरे खत्म हो रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी20 को अलविदा कहा तो अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. रहाणे एक ऐसे खिलाड़ी रहे जो टीम के लिए हमेशा संकटमोचक बनकर सामने आए. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जब रोहित शर्मा टीम का हिस्सा नहीं थे और विराट कोहली बेटी के जन्म की वजह से दौरा बीच में छोड़ वापस लौट गए. ऐसे में रहाणे ने टीम की कमान संभाली और चोटिल खिलाड़ियों को लेकर ऑस्ट्रिलिया को उसके घर पर सीरीज में धूल चटाया.

    अजिंक्य रहाणे को उनकी बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन बतौर कप्तान रिकॉर्ड शानदार रहा. उन्हें लंबे समय तक भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी करने का मौका नहीं मिला. जितने भी मैचों में उन्होंने टीम की कमान संभाली, उसमें उनका रिकॉर्ड शानदार रहा. रहाणे ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें टीम ने 4 मुकाबले जीते और 2 ड्रॉ खेले, जबकि एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा.

    रहाणे की कप्तानी का सबसे यादगार अध्याय 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रहा.  एडिलेड टेस्ट में भारत के महज 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद नियमित कप्तान विराट कोहली बेटी के जन्म की वजह से भारत लौट गए थे. इसके बाद टीम की जिम्मेदारी रहाणे के कंधों पर आई और उन्होंने अपनी शांत नेतृत्व क्षमता से पूरी टीम का आत्मविश्वास लौटाया. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले गए दूसरे टेस्ट में रहाणे ने शानदार शतक जड़ा और भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. इसके बाद चोटों से जूझ रही भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट ड्रॉ कराया और फिर ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली.

    यह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी विदेशी टेस्ट सफलताओं में गिनी जाती है. रहाणे की कप्तानी की सबसे बड़ी खासियत उनका शांत स्वभाव, खिलाड़ियों पर भरोसा और मुश्किल परिस्थितियों में सही फैसले लेने की क्षमता रही. उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका दिया और टीम के भीतर सकारात्मक माहौल बनाए रखा. कमजोर मानी जा रही चोटिल खिलाड़ियों की फौज के साथ मिलकर रहाणे ने इतिहास रच दिया.

    सबसे बड़ी उपलब्धि: 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत. रहाणे आज भी उन चुनिंदा भारतीय टेस्ट कप्तानों में शामिल हैं जिन्होंने पांच या उससे अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए एक भी मुकाबला नहीं गंवाया. उनकी यह उपलब्धि बताती है कि नेतृत्व केवल आक्रामक अंदाज से नहीं, बल्कि धैर्य, भरोसे और सही फैसले से भी किया जाता है. यही कारण है कि भारतीय क्रिकेट इतिहास में अजिंक्य रहाणे को सबसे सफल और यादगार स्टैंड-इन टेस्ट कप्तानों में गिना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभरोसे से पहले जांच जरूरी, एक क्लिक जिंदगी
    Next Article 100 कैमरे, 10 DSP समेत 800 पुलिस जवान, नूंह में ब्रज मंडल जलाभिषेक यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा, 3 साल पहले हुआ था खूब बवाल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      September 16, 2026

      अजीत अगरकर की आखिरी टीम सलेक्शन मीटिंग? BCCI की चुप्पी के बीच देवजीत सैकिया को ‘धन्यवाद’ नोट भेजने की तैयारी | Sports

      September 16, 2026

      Unique Record: एक दिन में दो बार हैट्रिक, टेस्ट मैच की दोनों पारी में किया कमाल, 114 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी अटूट | Sports

      September 16, 2026

      SA vs Eng: 1981 रन का पहाड़ 43 घंट चला मैच, जीत के करीब पहुंचकर मुकाबला ड्रॉ, जहाज की वजह से हुआ फैसला | Sports

      September 16, 2026

      Ind vs Afg 2nd T20: संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी की वापसी! दूसरे टी20 में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI | Sports

      September 16, 2026

      जब मुझे टीम में चुनते हैं तो… गौतम गंभीर और शुभमन गिल के प्लेइंग XI से बाहर रखने पर कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी | Sports

      September 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

      टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉप 10 में फिर से जगह बनाई…

      पंजाब में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.