Close Menu
    What's Hot

    Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

    August 6, 2026

    हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

    August 6, 2026

    UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      August 6, 2026

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विमान ईंधन के दाम 5 प्रतिशत बढ़े
    दुनिया

    विमान ईंधन के दाम 5 प्रतिशत बढ़े

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : विमान ईंधन के दाम 5 प्रतिशत बढ़े
    Business News : विमान ईंधन के दाम 5 प्रतिशत बढ़े

    दो माह में दूसरी बार आया उछाल, विमानन कंपनियां फिर से बढ़ा सकती हैं किराया

    Business News  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की आपूर्ति का दबाव लगातार बना हुआ है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होर्मुज जलडमरूमध्य का पिछले दो माह से बाधित होना है। एक अन्य कारण ईरान के द्वारा खाड़ी देशों के खिलाफ की गई कार्रवाई भी है जिससे उनका कच्चे तेल का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

    इस स्थिति के चलते एक तरफ जहां विश्व में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है वहीं अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 5 फीसदी की वृद्धि कर दी गई है। कीमतों में लगातार दूसरे महीने उछाल आई है, क्योंकि तेल कंपनियों ने ऊर्जा की वैश्विक कीमतों में वृद्धि को समायोजित तरीके से आगे बढ़ाया है। हालांकि, घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में अनुमान है कि घरेलू उड़ानों का किराया नहीं बढ़ेगा।

    1511.86 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर हुई कीमत

    एक मई के फैसले के बाद दिल्ली में एटीएफ की कीमतें 76.55 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर या 5.33 फीसदी बढ़कर 1511.86 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर हो गईं। एक अप्रैल को कीमतों में वृद्धि के बाद जेट फ्यूल एक मई को पांच फीसदी और महंगे हुए, यानी एक माह में दूसरी बार कीमतों में उछाल आया है। गौरतलब है कि जेट ईंधन की कीमतें दो दशक पहले विनियमित की गई थीं। पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में भारी उछाल आया था। सरकार और राज्य-स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने एक समायोजित दृष्टिकोण अपनाया है। विदेशी एयरलाइंस बाजार दरों का भुगतान करेंगी, जबकि घरेलू एयरलाइंस के लिए कीमतें नियंत्रित रखी गई हैं।

    होर्मुज का बंद होना सबसे बड़ा कारण

    तेल की कीमतों में तेजी आने के पीछे सबसे बड़ा कारण होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना है। यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जो फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है और दुनिया के लगभग पांचवें हिस्से (20%) के तेल व्यापार के साथ-साथ तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की महत्वपूर्ण मात्रा को संभालता है। इसके अलावा, रुकी हुई शांति वार्ता के बीच अमेरिकी तथा ईरानी नेताओं के बीच लगातार हो रही बयानबाजी से भी आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। स्थिति यह है कि पिछले साल जो कच्चा तेल 70 डॉलर प्रति बैरल था, इस महीने उसका औसत 114 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।

    ये भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price : जल्द बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर भारत में सात मई तक मौसम रहेगा ठंडा
    Next Article Breaking News: प्राकृतिक खेती क्लस्टर रेवाड़ी में होगा विकसित: डॉ. सुरेन्द्र यादव
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

      August 6, 2026

      Trent बनी मुनाफे की मशीन, 3 महीने में 532 करोड़ कमाए, निवेशक बमबम

      August 6, 2026

      Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

      August 6, 2026

      Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

      August 6, 2026

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Asaram News: आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अदालत ने अंतरिम जमानत देने से किया इनकार | National

      By अंकित कुमारAugust 6, 2026

      आसाराम को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत नहीं मिली है। SC Rejects Asaram Interim Bail:…

      हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

      August 6, 2026

      UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा या नहीं? RBI ने दिया यह जवाब, जानें आपको फायदा या नुकसान

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.