नई दिल्ली. नार्को किंगपिन के नाम से कुख्यात पार्वती को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने नरेला इलाके में कार्रवाई करते हुए कुख्यात नार्को तस्कर पार्वती और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया. नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित नार्को किंगपिन को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक पार्वती इलाके की एक्टिव BC यानी बैड कैरेक्टर घोषित थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है. दोनों की गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. अब कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों और इसके पूरे नेटवर्क की जांच हो रही है.
नार्को किंगपिन की लंबे समय से रेकी कर रही पुलिस ने अहम जानकारी निकाली और फिर पार्वती को धड़ पकड़ा. जानकारी के मुताबिक पार्वती और उसके सहयोगी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. इसके अलावा पुलिस ने काफी कैश भी बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान एक लग्जरी SUV को भी जब्त किया गया है. पुलिस ने इस रेड में बरामद नशीले पदार्थ, नकदी और वाहन से जुड़े पहलुओं की जांच में जुट चुकी है. इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी नशे के कारोबार को कैसे चलाते थे. पुलिस का इरादा इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हैं इस बात का पता लगाना है.
पुलिस के अनुसार कथित लेडी ड्रग माफिया पार्वती ने नशे के इस कारोबार से काफी पैसे कमाए. पुलिस अब उसके कथित आर्थिक नेटवर्क और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य संपर्कों की भी पड़ताल कर रही है. इस बात की भी गहनता से जांच की जा रही है कि जिस नशीला पदार्थ को बरामद किया गया है उसको कहां से लाया गया था. आगे इसकी सप्लाई कहां किए जाने की योजना थी. इसके अलावा आरोपी के सहयोगी की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

