Close Menu
    What's Hot

    बलतेज पन्नू बोले- बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक

    September 21, 2026

    दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की धारदार हथियार से हत्या, मामूली झगड़े में वारदात को दिया अंजाम

    September 21, 2026

    बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026

      IMD Weather Forecast: 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-बिजली के साथ चलेंगी तेज हवाएं | National

      September 21, 2026

      DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP की बंपर जीत | खास ख़बर

      September 20, 2026

      जगाधरी में भारी गोलीबारी कर एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा, दो अन्य घायल

      September 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, September 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले
    हरियाणा

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    IAS Transfer: पंजाब सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। जारी आदेशों के तहत कई जिलों के उपायुक्त बदले गए हैं, वहीं महत्वपूर्ण विभागों में भी नए सचिवों की तैनाती की गई है।

    आदेश के अनुसार IAS अधिकारी आदित्य डेचलवाल को रोपड़ (रूपनगर) का नया डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं विजय नामदेव राव को वित्त विभाग के सचिव पद के साथ-साथ प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS गुलप्रीत सिंह औलख को नवांशहर का डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है, जबकि IAS वरजीत वालिया को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा IAS नीरू कत्याल गुप्ता को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया गया है।

    सरकार ने शहरी विकास और योजना से जुड़े विभागों में भी अहम बदलाव किए हैं। IAS साक्षी साहनी को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) का मुख्य प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य प्रशासक, शहरी योजना एवं विकास प्राधिकरण तथा निदेशक, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    ग्रामीण विकास और सहकारिता जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी IAS अजीत बालाजी जोशी को दी गई है। उन्हें प्रमुख सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग नियुक्त किया गया है, साथ ही प्रमुख सचिव, सहकारिता विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। IAS अभिनव त्रिखा को सचिव, वित्त विभाग बनाया गया है, जबकि IAS कंवलप्रीत बराड़ को सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग नियुक्त किया गया है। उन्हें आयुक्त, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण विभागों में भी बदलाव किया गया है। IAS कुमार अमित को विशेष प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री पंजाब नियुक्त किया गया है और उन्हें प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। IAS विमल कुमार सेतिया को सचिव, गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। IAS प्रीति यादव को प्रबंध निदेशक, मार्कफेड नियुक्त किया गया है। वहीं IAS परमवीर सिंह को विशेष सचिव, माल एवं पुनर्वास विभाग बनाया गया है, साथ ही उन्हें निदेशक, भूमि अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

    सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का असर प्रशासनिक स्तर पर देखने को मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleWeb Series Daldal Trailer: दलदल का ट्रेलर जारी
    Next Article Rahul Gandhi: ब्रिटिश-मुगलों जैसे बीजेपी वाले भी चले जाएंगे: राहुल गांधी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बदलते मौसम में रखें अपनी डाइट का ख्याल, मसाला और सब्जी तक का बनाएं चार्ट, नहीं होंगे बीमार, एक्सपर्ट ने दी सलाह

    September 21, 2026

    राजस्थान निकाय चुनाव की वोटिंग से पहले तिजारा के 18 कांग्रेसी पार्षदों को हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया, ACP बोले- हमें गुमशुदगी की सूचना मिली थी

    September 21, 2026

    Sonipat Traffic Route | Noida-Greater Noida Traffic Route

    September 21, 2026

    न पंजाब में जलेगी पराली न दिल्ली में होगा प्रदूषण, उल्टा लहलहाएंगे आलू, नई खोज करेगी टेंशन खत्‍म

    September 21, 2026

    बिल्डर की मनमानी से हैं परेशान तो कहां करें शिकायत? वकील से जानिए खरीदार के अधिकार और कानूनी रास्ते

    September 20, 2026

    दहेज प्रताड़ना में FIR के बाद भी क्यों गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस? वकील से जानिए नियम

    September 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बलतेज पन्नू बोले- बादल परिवार ने अकाली दल को एक पारिवारिक

    By श्वेता चौहानSeptember 21, 2026

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने सोमवार को बादल परिवार…

    दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की धारदार हथियार से हत्या, मामूली झगड़े में वारदात को दिया अंजाम

    September 21, 2026

    बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

    September 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.