Stock market closing 24 September 2026: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बॉण्ड यील्ड में बढ़ोतरी का शेयर बाजार पर गुरुवार को बड़ा असर पड़ा। कारोबारी सत्र के चौथे दिन बाजार में भारी बिकवाली की वजह से बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1247.71 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 73,580.54 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 383.70 अंक लुढ़ककर 23,063.10 पर बंद हुआ। बाजार में आज हुई बड़ी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब चार लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 74,362.29 का ऊपरी स्तर, जबकि 73,563.92 का निचला स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 23,281.95 का ऊपरी स्तर, जबकि 23,046.15 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर सिर्फ एक कंपनी NTPC का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ, जबकि बाकी 29 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन कंपनियों के शेयरों में उछाल
बीएसई पर महज एक कंपनी NTPC का शेयर हरे निशान पर बंद हुआ।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो और BEL के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 5.74% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.61%, निफ्टी मिडकैप 100 में 2.25% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.53% की गिरावट दर्ज की गई।
मार्केट में भूचाल की वजह
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बॉन्ड यील्ड का असर बाजार पर पड़ा, जिससे महंगाई और फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंकाएं पैदा हुईं। बीमा नियमों में प्रस्तावित बदलावों के कारण बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में भारी गिरावट आई, जिससे बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई और निवेशकों की संपत्ति में लगभग ₹4 लाख करोड़ का नुकसान हुआ।
कच्चे तेल की कीमत बढ़ी
गुरुवार को शाम 4.56 बजे ब्रेंट क्रूड 1.49% उछलकर प्रति बैरल 104.5 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट के साथ खुला बाजार
कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 555.85 अंक लुढ़ककर 74,272.40 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 60.15 अंकों की गिरावट के साथ 23,221.80 पर खुला।

