Close Menu
    What's Hot

    मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

    April 29, 2026

    8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

    April 29, 2026

    मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026

      11 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान, 142 सीटों पर वोटिंग जारी

      April 29, 2026

      बंगाल की जनता रिकॉर्ड संख्या में मतदान करे : पीएम

      April 29, 2026

      डोडा में लगे पाकिस्तानी पीएम और सेना अध्यक्ष के पोस्टर

      April 29, 2026

      बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सोनीपत ज़िले के लिए आई बड़ी ख़ुशख़बरी, विकसित होगी अमृतसर की ड्राई फ्रूट मंडी, CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान
    हरियाणा

    सोनीपत ज़िले के लिए आई बड़ी ख़ुशख़बरी, विकसित होगी अमृतसर की ड्राई फ्रूट मंडी, CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के सोनीपत में अब पंजाब के अमृतसर जैसी ड्राई फ्रूट मार्केट विकसित की जाएगी। इसके लिए सरकार ने भूमि का प्रस्ताव पास कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक के दौरान किया।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर से ड्राई फ्रूट की होलसेल मार्केट के लिए सोनीपत में भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली की होलसेल मार्केट और मार्बल मार्केट के लिए भी अनुमति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू किया जाएगा।

    करनाल में बनेगा फार्मा हब, गुरुग्राम में मारुति का बड़ा प्रोजेक्ट

    सीएम नायब सैनी ने बताया कि करनाल में फार्मा हब विकसित करने पर कार्य चल रहा है। वहीं गुरुग्राम में मारुति उद्योग द्वारा बड़ा प्रोजेक्ट लगाया गया है, जहां प्रतिदिन करीब 2000 गाड़ियां तैयार की जा रही हैं।

    EV पार्क की तैयारी, बैटरी इंडस्ट्री को बढ़ावा

    चंडीगढ़ में उद्योगपतियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का है। इसे देखते हुए सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल पार्क बनाने की योजना पर काम कर रही है।


    Haryana Patwari Recruitment 2026: हरियाणा में 2700 नए पटवारी जल्द होंगे नियुक्त, 15 जनवरी से विभागीय परीक्षा शुरू

    उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में EV बैटरी की एक बड़ी इंडस्ट्री लाई गई है और सरकार लगातार उद्योगों को गति देने के लिए प्रयास कर रही है।

    लोकल फॉर वोकल पर फोकस

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल विजन के तहत देश में बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। उद्योगपतियों की उद्यमशीलता और नवाचार से ही भारत आज विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति बना है।

    48 MSME क्लस्टरों में 170 करोड़ की योजनाएं

    सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की एमएसई-सीडीपी योजना के अलावा हरियाणा में मिनी क्लस्टर विकास योजना शुरू की गई है। इसके तहत प्रदेश के 48 MSME क्लस्टरों में 170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिससे 8000 से अधिक MSME लाभान्वित हुए हैं।


    New Expressway

    जापान से 5000 करोड़ निवेश की तैयारी

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हाल ही में जापान दौरे के दौरान उद्योगपतियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। करीब 5000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जिनमें से 2000 करोड़ रुपये का निवेश शुरू हो चुका है। कई उद्योगपतियों ने जमीन का चयन भी कर लिया है।

    2 नए IMT के लिए भूमि चयनित

    मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले बजट में 10 IMT (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) बनाने की घोषणा की गई थी, जिनमें से 2 IMT के लिए भूमि चयनित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को हरसंभव सहायता दे रही है और सिंगल विंडो सिस्टम के तहत तय समय में एनओसी प्रदान की जा रही है।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDhurandhar Box Office Day 31: 31वें दिन भी नहीं थमी धुरंधर की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर मचा दिया तहलका
    Next Article अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सिरसा मंडी में आज 29 अप्रैल को इस रेट पर बिकी फसलें, यहां करें चेक

    April 29, 2026

    अनुशासन सिखाना पड़ा भारी!छात्रों ने शिक्षक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    April 29, 2026

    Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में हल्का उतार-चढ़ाव, जानें 29 अप्रैल के ताजा रेट्स

    April 29, 2026

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज इन जिलों में होगी बारिश, दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम

    April 29, 2026

    देशभर में मौसम का यू-टर्न, कल 29 अप्रैल को इन राज्यों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट

    April 28, 2026

    भारत के 5 सबसे खूबसूरत रेलवे रूट, सफर बन जाता है यादगार

    April 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल, CM मान ने किया स्वागत

    By श्वेता चौहानApril 29, 2026

    चंडीगढ़ : कुश्ती जगत में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से मशहूर रुस्तम-ए-हिंद जसकंवर सिंह पट्टी मंगलवार…

    8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

    April 29, 2026

    मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

    April 29, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.