Close Menu
    What's Hot

    Ind vs SL Test: ऋषभ पंत की चमत्कारी पारी, आखिरी दिन टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की! श्रीलंका के सामने नामुमकिन लक्ष्य | Sports

    August 18, 2026

    AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने

    August 18, 2026

    जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

      August 18, 2026

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 18
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश
    Breaking News

    जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Imran Khan: इमरान के वकीलों ने दावा किया था कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम हो गई है और उन्हें गंभीर चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।
    Imran Khan: इमरान के वकीलों ने दावा किया था कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम हो गई है और उन्हें गंभीर चिकित्सा देखभाल की जरूरत है।

    कहा- बहनों से मुलाकात कराना कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका मौलिक अधिकार
    Imran Khan, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अस्पताल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि इमरान को 48 घंटे में शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ट्रांसफर किया जाए। उनकी सेहत की जांच और इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड भी बनाया जाएगा। अदालत का यह फैसला इमरान के गिरते स्वास्थ्य को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच आया है।

    उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ और उनके परिवार के सदस्य काफी समय से उन्हें अस्पताल ले जाने की मांग कर रहे थे, जिसका अदालत ने संज्ञान लिया। कोर्ट ने इमरान की बहनों से मुलाकात को लेकर भी सवाल उठाया। जस्टिस शाहिद वहीद ने कहा कि बहनों से मुलाकात कराना कोई एहसान नहीं, बल्कि उनका मौलिक अधिकार है।

    पिछले 3 साल से जेल में बंद है इमरान खान

    अदालत ने पिछले तीन साल में इमरान और उनकी बहनों के बीच हुई सभी मुलाकातों की जानकारी मांगी। इमरान के बेटों से उनकी बातचीत और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जानकारी भी देने को कहा गया है। इमरान खान 3 साल से जेल में हैं। उन्हें अगस्त 2023 में भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया था।

    पूरी मेडिकल रिपोर्ट न मिलने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी

    सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अडियाला जेल प्रशासन से इमरान की पूरी मेडिकल रिपोर्ट मांगी। जस्टिस शाहिद वहीद ने इस पर नाराजगी जताई कि कोर्ट के सामने पूरी रिपोर्ट पेश करने के बजाय सिर्फ समरी दी गई है। तीन जजों की बेंच इमरान के इलाज और परिवार से मुलाकात से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। बेंच की अध्यक्षता जस्टिस शाहिद वहीद ने की। इसमें जस्टिस नईम अख्तर अफगान और जस्टिस इश्तियाक इब्राहिम शामिल थे।

    मेडिकल रिपोर्ट में इमरान की सेहत को लेकर चिंता

    कोर्ट में पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट में इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई गई। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, दिल की धड़कन तेज होने और काफी मानसिक तनाव की समस्या सामने आई। कोर्ट में पेश की गई मेडिकल रिपोर्ट में इमरान खान की सेहत को लेकर चिंता जताई गई।

    इमरान के इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनेगा

    सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की सेहत की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड बनाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इमरान की बहन डॉ. उजमा खान और उनके निजी डॉक्टर को भी मेडिकल बोर्ड में शामिल करने को कहा है। मेडिकल बोर्ड में कई विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे। वे मिलकर इमरान की पूरी जांच करेंगे और पुरानी मेडिकल रिपोर्ट भी देखेंगे।

    जांच के बाद बोर्ड बताएगा इमरान को किस इलाज की जरूरत

    इसके बाद डॉक्टर पता लगाएंगे कि उन्हें क्या परेशानी है, ब्लड क्लॉट क्यों बन रहा है और आगे कोई खतरा तो नहीं है। जांच के बाद बोर्ड बताएगा कि इमरान को किस इलाज की जरूरत है और उनका इलाज जेल में हो सकता है या अस्पताल में भर्ती कराना जरूरी है।

    ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने फांसी की जगह मौत का इंजेक्शन देने की मांग खारिज की

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article8 साल पुरानी रंजिश में युवक का मार्डर, आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- ‘भाई की हत्या का ले लिया बदला’
    Next Article AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026

      BJP News: चुनाव से पहले बीजेपी में फेरबदल, सतीश पुनिया बने पंजाब के प्रभारी, UP में विनोद तावड़े को कमान | National

      August 18, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बदलेगा मौसम, हिमाचल में रेड अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ind vs SL Test: ऋषभ पंत की चमत्कारी पारी, आखिरी दिन टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की! श्रीलंका के सामने नामुमकिन लक्ष्य | Sports

      By परवेश चौहानAugust 18, 2026

      भारत श्रीलंका गॉल टेस्ट के आखिरी दिन होगा फैसला नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका…

      AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने

      August 18, 2026

      जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

      August 18, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.