
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है. वो भारत की तरफ से एक बार फिर से खेलते नजर आएंगें. उनको हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. चयनकर्ताओं ने सिर्फ टीम में जगह नहीं दी बल्कि कप्तानी का जिम्मा भी दिया है.भारत ने अपनी मजबूत टीम का ऐलान किया है. इस बार भारत ऐसी टीम लेकर उतर रहा है जिसमें कुछ पूर्व क्रिकेटरों के बजाय IPL स्टार्स को चुना है. टीम की कमान अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है, जबकि क्रुणाल पंड्या उनके डिप्टी होंगे.
इंडियन प्रीमियर लीग में धमाका करने वाले खिलाड़ियों से ये टीम सजी है. पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह, गुजरात टाइटंस के फिनिशर राहुल तेवतिया, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी शामिल हैं.
भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन
आपको बता दें कि हांगकांग सिक्सेस 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होगा. यह टूर्नामेंट छह खिलाड़ियों वाली टीमों के बीच खेला जाता है. भारत को ग्रुप-C में पाकिस्तान और यूएई के साथ रखा गया है. पिछली बार भारतीय टीम खिताब जीतने में नाकाम रही थी और पाकिस्तान ने बाजी मारी थी.
भारतीय टीम साल 2017 के हांगकांग सिक्सेस में खेलने नहीं उतरी थी. 2024 में रॉबिन उथप्पा की कप्तानी में भारत इसमें खेला था. उस टीम में भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी, मनोज तिवारी, स्टुअर्ट बिन्नी, केदार जाधव और शाहबाज नदीम शामिल थे. भारत को ग्रुप स्टेज में हारकर बाहर होना पड़ा था. 2025 में दिनेश कार्तिक ने भारत की कप्तानी की. टीम में उथप्पा, चिपली, बिन्नी, नदीम और अभिमन्यु मिथुन जैसे खिलाड़ी थे. भारत ने जीत से शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद कुवैत, यूएई और नेपाल के खिलाफ हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया था. पाकिस्तान ने फाइनल में कुवैत को 43 रन से हराकर खिताब जीता था.
36 साल के गेंदबाज भुवनेश्वर ने भारत के लिए आखिरी बार इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में वो मैदान पर बॉलिंग करते नजर आए थे. RCB के लिए लगातार शानदार IPL प्रदर्शन के बावजूद उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हो सकी.
