Close Menu
    What's Hot

    Ind vs SL Test: ऋषभ पंत की चमत्कारी पारी, आखिरी दिन टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की! श्रीलंका के सामने नामुमकिन लक्ष्य | Sports

    August 18, 2026

    AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने

    August 18, 2026

    जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

      August 18, 2026

      पाकिस्तान हाई कमीशन से एसजीपीसी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, प्रकाश पर्व के लिए मांगे 7500 से अधिक सिख वीजा

      August 18, 2026

      दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      August 18, 2026

      ट्रम्प से 64 फीसदी अमेरिकी नाराज, ईरान युद्ध के चलते लोकप्रियता घटी

      August 18, 2026

      राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को राहत, मिली क्लिन चिट, अन्य आरोपियों पर कार्रवाई का रास्ता साफ

      August 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»8 साल पुरानी रंजिश में युवक का मार्डर, आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- ‘भाई की हत्या का ले लिया बदला’
    हरियाणा

    8 साल पुरानी रंजिश में युवक का मार्डर, आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- ‘भाई की हत्या का ले लिया बदला’

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नूंह. हरियाणा के नूंह में सोमवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर खूनखराबा देखने को मिला है. घटना जिले के पुन्हाना उपमंडल के अंतर्गत थाना सदर क्षेत्र के गांव लहरवाड़ी की है. गांव के ही एक पक्ष ने विरोधी पक्ष पर हमला कर 28 वर्षीय अजहरुद्दीन की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ग्रामीणों और सरपंच सिंगा के अनुसार, घटना के समय परिवार के चार-पांच बच्चे गांव में खेल रहे थे. इसी दौरान 10-15 युवक हथियारों से लैस होकर आए और खड़े अजहरुद्दीन को गोली मार दी. हमलावरों ने बच्चों पर भी लाठी-डंडों से हमला किया, जो भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे.

    जमीन विवाद ने डाला आग में घी
    मृतक के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. यह हत्या 2018 की पुरानी रंजिश से जुड़ी बताई जा रही है. 3 अगस्त 2018 को गांव में ही वसीम नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. उस समय अजहरुद्दीन को उस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया था और पुलिस ने 13 नामजद लोगों सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. बताया जा रहा है कि उससे पहले दोनों पक्षों में पलवल जिले में हुई चुनावी रैली के दौरान मारपीट और साथ लगती जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था.

    पंचायत में हो चुका था समझौता
    सूत्रों के अनुसार जिस युवक ने सोमवार को अजहरुद्दीन की हत्या की है, वह 2018 में वसीम की हत्या के समय नाबालिग था और उसके मन में बदले की भावना थी. हत्या के बाद उसने फेसबुक पर स्टोरी लगाकर लिखा कि भाई की हत्या का बदला ले लिया गया है. परिजनों का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर पंचायत स्तर पर फैसला भी हो चुका था, इसके बावजूद इस वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. सोशल मीडिया पर भी लहरवाड़ी के दो पक्षों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. फिलहाल गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDhruv Jurel catch Controversy: गॉल टेस्ट के चौथे दिन जमकर हुआ बवाल, ध्रुव जुरेल के कैच पर हंगामा, श्रीलंका खिलाड़ियों ने किया तमाशा | Sports
    Next Article जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    थायरॉयड से डिहाइड्रेशन तक, इन वजहों से झड़ रहे बाल, अंबाला में पैर पसार रही नई मुसीबत

    August 18, 2026

    चंडीगढ़ में बारिश का तांडव! दुकानें डूबीं, सड़कें बनीं तालाब, IMD ने बजाई खतरे की घंटी

    August 18, 2026

    चंडीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत पार्षद के परिवार को जहर देकर लूटा, आरोपी थापा पहले भी कर चुका है कांड, पुलिस ने जारी किया फोटो

    August 18, 2026

    400 पदक और 336 सर्टिफिकेट, 76 साल के बुजुर्ग रामकिशन हैं ‘मेडल मशीन’, अब पद्मश्री और गिनीज बुक में नाम दर्ज करने की तैयारी

    August 18, 2026

    हरियाणा के बहादुरगढ़ में खूनी वारदात, पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

    August 18, 2026

    सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    August 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ind vs SL Test: ऋषभ पंत की चमत्कारी पारी, आखिरी दिन टीम इंडिया की जीत लगभग पक्की! श्रीलंका के सामने नामुमकिन लक्ष्य | Sports

    By परवेश चौहानAugust 18, 2026

    भारत श्रीलंका गॉल टेस्ट के आखिरी दिन होगा फैसला नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका…

    AAP विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने

    August 18, 2026

    जेल में बंद इमरान खान को पाक सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

    August 18, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.