Big Billion days Vs Great Indian Festival: फेस्टिव सीजन के दौरान हर साल आने वाले सालाना सेल का सिलसिला शुरू हो गया है। Flipkart का Big Billion days 9 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। Amazon का Great Indian Festival सेल भी 9 अक्तूबर से ही शुरू हो रहा है। दोनों प्लेटफॉर्म अलग-अलग है। इसलिए, जाहिर है कि सेल के दौरान दोनों अलग-अलग कीमतें ऑफर करेगा। कुछ सेगमेंट ऐसे होते हैं, जिनमें छूट देने के मामले में Amazon आते रहता है, जबकि कुछ सेगमेंट में Flipkart आगे रहता है। इस रिपोर्ट में हम इन्हीं सेगमेंट के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।
स्मार्टफोन
Flipkart अपने Big Billion days सेल के दौरान स्मार्टफोन पर तगड़े ऑफर देता है। ये ऑफर Amazon के Great Indian Festival के ऑफर से ज्यादा लुभावने होते हैं। Apple iPhones की कुछ डील्स में दोनों में कड़ी टक्कर होती है, लेकिन एक्सचेंज बोनस और स्पेशल प्राइस कट के मामले में फ्लिपकार्ट का पलड़ा अक्सर भारी रहता है। हालांकि, कुछ फोन के ब्रैंड हैं, जिनपर बढ़िया ऑफर सिर्फ Amazon पर मिलता है। जैसे Oneplus के फोन। Oneplus के फोन को देखें, तो फेस्टिव सीजन में Amazon सबसे बढ़िया ऑफर लेकर आता है, जबकि Flipkart पर ये फोन महंगे मिलते हैं। इनके अलावा, बाकी अन्य एंड्रॉयड ब्रैंड जैसे Realme, Poco, Motorola, Xiaomi जैसी कंपनियों के फोन Big Billion days के दौरान ही सस्ते मिलते हैं।
हम यहां दोनों प्लेटफॉर्म की कुछ लिस्टिंग पर गौर करते हैं:
Big Billion days
iPhone 17 – 79,999 रुपये
Vivo T5x5G – 24,999 रुपये
Motorola Edge 70 fusion – 29,999 रुपये से शुरू
iPhone 15 – 63,999 रुपये
Oppo K14X5G – 16,999 रुपये से शुरू
Great Indian Festival
iPhone 16 – 71,999 रुपये
galaxy A56 5G – 31,999 रुपये से शुरू
Oneplus Nord CE6 – 33,999 रुपये

इलेक्ट्रॉनिक्स और लैपटॉप
इलेक्ट्रॉनिक्स और लैपटॉप डील्स की बात करें, तो Great Indian Festival का डील लाजवाब होता है। प्रीमियम लैपटॉप्स, टैबलेट्स और ऑडियो एक्सेसरीज पर ज्यादा बेहतरीन बैंक डिस्काउंट मिलते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट की एक तो प्राइस कम रखी जाती है, उसके बाद उनपर क्रेडिट कार्ड पर कैश डिस्काउंट भी मिलता है। हालांकि, Big Billion days भी फ्लिपकार्ट को टक्कर देता है, लेकिन उस लेवल का नहीं। अगर आपको मैकबुक लेना हो, तो यह फ्लिपकार्ट की तुलना में Amazon पर ही सस्ता मिलेगा। इसके अलावा, टीवी, फ्रिज, एयरफ्रायर, एयरकंडीशनर जैसे उपकरण भी आपको Great Indian Festival में ही सस्ते मिलते हैं।

किचन और होम अप्लायंसेज
होम डेकोर, किचन अप्लायंसेज (माइक्रोवेव, चिमनी) और लार्ज अप्लायंसेज के लिए Amazon पर नो-कॉस्ट ईएमआई की लंबी अवधि और बेहतर विकल्प मिल जाते हैं। हालांकि, बड़े टीवी और एसी पर फ्लिपकार्ट भी कड़ा मुकाबला देता है। हालांकि, इस साल की लिस्टिंग पर गौर करें, तो फ्लिपकार्ट पर सैमसंग और एलजी के टेलीविजन पर ज्यादा तगड़े डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं।
फैशन प्रॉडक्ट
फैशन प्रॉडक्ट की जहां तक बात है, तो इसमें फ्लिपकार्ट का एकछत्र राज है। इसकी वजह यह है कि उसके पास इन प्रॉडक्ट के लिए एक अलग से ब्रैंड है, जिसका नाम है Myntra. कंपनी इसके माध्यम में लाखों आइटम उपलब्ध कराता है और उनपर डिस्काउंट भी अच्छे देती है। डिस्काउंट खरीदारी के हिसाब से बढ़ती जाती है। आप जितनी ज्यादा खरीदारी करते हैं, आपको उतना ही ज्यादा डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड और बैंक डिस्काउंट का फायदा अलग से मिलता है।
ब्यूटी और ग्रूमिंग
ब्यूटी और ग्रूमिंग के प्रॉडक्ट की बात करें, तो फेस्टिव सीजन के दौरान दोनों ही प्लेफॉर्म पर लगभग एक ही तरह के डिस्काउंट मिलते हैं। चाहे Amazon हो या Flipkart, कूपन और कॉम्बो ऑफर्स के जरिए लगभग एक ही तरह की छूट देते हैं।

