श्रीलंका-ए के खिलाफ 29 बॉल पर बनाए 94 रन
Sri Lanka Try Series Final, (द भारत ख़बर), दांबुला: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ अभी चल रहे ट्राई सीरीज के फाइनल में 29 बॉल पर 94 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों पर हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। इसी के साथ वैभव ने 50 ओवर की क्रिकेट में सबसे तेज हाफ सेंचुरी बनाने का 20 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
वैभव की इस पारी की बदौलत इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 377 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों पर 39 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने 67, प्रियांश आर्या ने 39 और कुमार कुशाग्र ने 36 रन बनाए।
श्रीलंका ने गवाएं 5 विकेट
जवाब में श्रीलंका ने 22 ओवर के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए हैं। सहान अराच्चिगे और वनुजा सहन क्रीज पर हैं। सदीरा समरविक्रमा 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अशोक शर्मा ने पवेलियन भेजा। यश ठाकुर ने इससे पहले 3 विकेट लिए थे। विप्रज निगम को भी एक विकेट मिला।
वैभव ने श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने का रिकॉर्ड तोड़ा
वैभव से पहले 50 ओवर की क्रिकेट में फास्टेस्ट हाफ सेंचुरी श्रीलंका के कौशल्य वीरात्ने ने बनाई थी। उन्होंने 2006 में रागामा क्रिकेट कल्ब की ओर से खेलते हुए 12 बॉल पर फिफ्टी पूरी की थी। वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स और मैथ्यू फोर्ड के नाम है। दोनों बल्लेबाजों ने 16-16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था।
साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 18 जनवरी 2015 को जोहानसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने 44 गेंदों में 149 रन बनाए थे। वहीं, 23 मई 2025 को डबलिन में वेस्टइंडीज के मैथ्यू फोर्ड ने आयरलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर डिविलियर्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

