Close Menu
    What's Hot

    Ind Vs Zim Live Streaming 2nd T20I: कब शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, किस चैनल पर दिखेगा, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी | Sports

    July 25, 2026

    पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस

    July 25, 2026

    CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

      July 25, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब का कैसा रहेगा मौसम? किन राज्यों में होगी बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      July 25, 2026

      bangladesh president Shahabuddin resigned

      July 25, 2026

      जंतर-मंतर पर इस्तीफा देने वाले शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा, आईजी निवेदिता ने बताया सच

      July 24, 2026

      एनटीए की बड़ी कार्रवाई, 47 अफसर बर्खास्त किए

      July 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, July 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली बस का किराया बढ़ा, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे और क्यों बदला रेट?
    हरियाणा

    बल्लभगढ़ से आगरा जाने वाली बस का किराया बढ़ा, जानिए अब कितने देने होंगे पैसे और क्यों बदला रेट?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद: अगर आप बल्लभगढ़ बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की बस पकड़कर आगरा जाते हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दिल्ली-एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग रोजाना आगरा और मथुरा की तरफ सफर करते हैं. ऐसे यात्रियों के लिए अब किराया थोड़ा बढ़ गया है. हालांकि बढ़ोतरी सिर्फ 2 रुपए की हुई है, लेकिन अब यात्रियों को पहले से ज्यादा किराया देना होगा. यह बदलाव टोल टैक्स बढ़ने की वजह से किया गया है.

    Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ बस स्टैंड डीआई जयपाल राठी बताते हैं कि फरीदाबाद डिपो की कुल 7 बसें आगरा रूट पर चलती हैं. इसके अलावा पलवल और दूसरे डिपो की बसें भी इस रूट पर चलती रहती हैं, इसलिए यात्रियों को बसों की कमी नहीं होती. जयपाल राठी बताते हैं मथुरा से आगे फरेह के पास पड़ने वाले टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बढ़ा है. इसी कारण मुख्यालय से किराया बढ़ाने के आदेश आए हैं. पहले आगरा का किराया 229 रुपये प्रति यात्री था, जिसे अब बढ़ाकर 231 रुपए कर दिया गया है.

    खुल्ले पैसे की खड़ी हो गई समस्या
    जयपाल राठी बताते हैं कि किराया सिर्फ 2 रुपए बढ़ा है, लेकिन इससे परिचालकों की परेशानी जरूर बढ़ गई है. अब टिकट 231 रुपए का होने से खुल्ले पैसे देने और लेने में दिक्कत आती है. कई यात्री पूरे खुल्ले पैसे नहीं रखते, जिससे बस स्टाफ को बार-बार छुट्टे का इंतजाम करना पड़ता है. अभी बसों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं है, इसलिए नकद लेन-देन में यह समस्या ज्यादा सामने आती है. फरीदाबाद डिपो की आगरा जाने वाली सभी बसें 55 सीटर हैं.

    जयपाल राठी बताते हैं कि आगरा रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी रहती है और बसें ज्यादातर भरकर ही रवाना होती हैं. सुबह करीब 5:30 बजे से आगरा के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाता है. इसके बाद लगभग हर 20 से 30 मिनट के अंतराल पर बस मिल जाती है. ऐसे में यात्रियों को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ता.

    बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट
    जयपाल राठी बताते हैं बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को किराए में पहले की तरह ही छूट मिलती रहेगी. 3 साल से 12 साल तक के बच्चों का आधा टिकट लगता है. 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आधे किराए की सुविधा मिलती है. वहीं पुरुषों के लिए 65 वर्ष की उम्र के बाद आधा टिकट लागू होता है. इसके अलावा 60 से 65 वर्ष के बीच के पुरुष अगर वरिष्ठ नागरिक कार्ड बनवा चुके हैं, तो उन्हें भी आधे किराए का लाभ मिलता है.

    टोल टैक्स के कारण बढ़ा किराया
    जयपाल राठी बताते हैं कि वरिष्ठ नागरिक कार्ड ऑनलाइन बनता है. इसके लिए सीएससी सेंटर के जरिए आवेदन करना होता है. कार्ड बनने के बाद सफर के समय उसे दिखाने पर आधे किराए का लाभ मिलता है. आगरा रूट का किराया काफी समय बाद बढ़ाया गया है और फिलहाल केवल इसी रूट पर 2 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसकी वजह सिर्फ टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSonam Wangchuk Viral Video: ‘गिरफ्तार कर लो मुझे’, सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल का वीडियो वायरल, क्या है पूरा मामला? | Delhi
    Next Article CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है आपकी बेचैनी, तुरंत घर के बाहर निकालें, क्या कहता वास्तु शास्त्र?

    July 25, 2026

    ऊफ! ये गुरुग्राम की बारिश, DC के घर के सामने 2 SUV कारें जमीन में धंसी – News18 हिंदी

    July 25, 2026

    दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में झज्जर की सड़कों पर उतरी इनेलो पार्टी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

    July 24, 2026

    ‘घर से बाहर निकलना मुश्किल’, पहली बारिश में घुटनों पर अंबाला, पानी में डूबी एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट

    July 24, 2026

    हरियाणा सरकार में 32 पदों पर डेपुटेशन से भर्ती, कर्मचारियों से मांगे गए आवेदन

    July 24, 2026

    कांवड़ यात्रा पर हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, हरिद्वार के लिए चलेंगी स्पेशल बसें, जानिए समय और किराया

    July 24, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ind Vs Zim Live Streaming 2nd T20I: कब शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20, किस चैनल पर दिखेगा, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी | Sports

    By परवेश चौहानJuly 25, 2026

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला गुरुवार 23 जुलाई को नई दिल्ली. भारतीय…

    पंजाब सरकार ने 8,069 कैंसर मरीजों के कैशलेस

    July 25, 2026

    CJP Protest: पुलिस लाठीचार्ज में अधमरी हो गई थी छात्रा, वेंटिलेटर पर लड़ी जिंदगी की जंग, अब RML अस्पताल ने दिया अपडेट | Delhi

    July 25, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.