Close Menu
    What's Hot

    इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा
    Breaking News

    केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Diesel Purchases Limit: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा
    Diesel Purchases Limit: केंद्र सरकार ने डीजल खरीदने के नियम बदले, अब एक ग्राहक को 200 लीटर से ज्यादा डीजल नहीं मिलेगा

    पेट्रोल पंप से थोक खरीद पर भी लगाई रोक, कॉमर्शियल यूजर रिटेल पेट्रोल पंप से र्इंधन नहीं खरीद पाएंगे
    Diesel Purchases Limit, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बिक्री को लेकर नए नियम लागू किए हैं। आम ग्राहक एक दिन में अधिकतम 200 लीटर ही डीजल खरीद पाएंगे। इस डीजल को दोबारा बेचने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

    इसके अलावा अब फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल यूजर्स को रिटेल आउटलेट से ईंधन नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को इसे लेकर आदेश जारी किया है। अब इन बड़े उपभोक्ताओं को केवल बल्क सेल पॉइंट्स से ही ईंधन खरीदना होगा। यह पाबंदी शुरूआती तौर पर 90 दिनों के लिए लागू की गई है।

    सरकार का कहना है कि इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के लिए ईंधन की किल्लत नहीं होगी। डीजल केवल वाहन के मुख्य टैंक या पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन से मंजूर कंटेनरों में ही दिया जाएगा। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल पंप से खरीदे गए डीजल को दोबारा बेचने की अनुमति नहीं होगी।

    कालाबाजारी और जमाखोरी पर लगाम लगाना लक्ष्य

    मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वे ईंधन की जमाखोरी, कालाबाजारी, अनधिकृत खरीद और हेराफेरी जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाएं। इसके लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 और अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की जा सकेगी।

    अधिसूचना के अनुसार राजपत्रित अधिकारी, डीएसपी या उससे ऊपर के पुलिस अधिकारी और तेल कंपनियों के सेल्स आॅफिसर नियमों के पालन की जांच कर सकेंगे। उन्हें तलाशी लेने और सामान जब्त करने का अधिकार भी दिया गया है।

    कृषि कार्यों के लिए की जाने वाली सामान्य डीजल खरीद पर प्रतिबंध नहीं

    नए नियमों का मुख्य लक्ष्य बड़े खरीदारों और अनधिकृत कारोबार को नियंत्रित करना है। किसानों द्वारा ट्रैक्टर, पंपसेट और अन्य कृषि कार्यों के लिए की जाने वाली सामान्य डीजल खरीद पर कोई अलग प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।

    हालांकि बड़ी मात्रा में डीजल खरीदकर भंडारण करने वालों को अब तय नियमों का पालन करना होगा। सरकार का मानना है कि इससे ईंधन की उपलब्धता बेहतर होगी और जरूरत के समय किसानों समेत वास्तविक उपभोक्ताओं को डीजल मिलने में दिक्कत नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें : PM Modi: वैश्विक संकटों के बीच दुनिया को प्रेरित कर रही भारत की विकास गाथा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क
    Next Article Akshay Kumar संग बॉलीवुड डेब्यू का ऑफर मिला तो Akshara Singh की बढ़ गई धड़कनें, बोलीं- ‘पांच बार वॉशरूम गई’
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026

      केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- नया डार्क वेब बनता जा रहा है टेलीग्राम

      June 19, 2026

      उद्धव शिवसेना की बैठक में पहुंचे केवल 3 सांसद

      June 18, 2026

      दुनिया के सात सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में भारत के दो

      June 18, 2026

      विवाटेक समिट में बोले पीएम मोदी- आज एफिल टॉवर पर भी भारत का यूपीआई काम करता है

      June 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Israel Lebanon Conflict: इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत…

      हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

      June 19, 2026

      संयुक्त पुलिस कार्रवाई से गैंगस्टरों, तस्करों तथा

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.