Close Menu
    What's Hot

    NGT ने पंजाब में 1,561 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के…

    August 7, 2026

    Hero MotoCorp का मुनाफा घटा, बिक्री रही दमदार, फर्राटा भर रही इंटरनेशनल बिजनेस

    August 7, 2026

    17kg घटाया वजन, बरसाए रन, चयनकर्ताओं ने टेस्ट में नहीं दिया मौका तो इंस्टाग्राम पर धोनी के चहेते ने खोला मोर्चा | Sports

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरते हुए सैन्य-अभ्यास किया शुरू
    Breaking News

    चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरते हुए सैन्य-अभ्यास किया शुरू

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    China-Taiwan Dispute: चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरते हुए सैन्य-अभ्यास किया शुरू
    China-Taiwan Dispute: चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरते हुए सैन्य-अभ्यास किया शुरू

    जवाब में ताइवान ने भी काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज की शुरू
    China-Taiwan Dispute, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: चीन और ताइवान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। तनाव की वजह चीन है। चीन ने ताइवान को पांच तरफ से घेरते हुए बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। वहीं ताइवान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए काउंटर कॉम्बैट एक्सरसाइज शुरू कर दी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी थलसेना, नौसेना और वायुसेना को अलर्ट पर रखा गया है।

    इससे पहले चीन ने ताइवान के उत्तर, उत्तर-पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वी तट के पास अलग-अलग जोन बनाकर लाइव-फायर ड्रिल शुरू की है। ताइवान ने चीन पर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को कमजोर करने का आरोप लगाया है। ताइवान कोस्ट गार्ड के मुताबिक, चीन के सैन्य अभ्यास से जहाजों की आवाजाही और मछुआरों की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो गया है।

    नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स तैनात

    चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मुताबिक, इस अभ्यास में नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स को एक साथ तैनात किया गया है। ड्रिल में युद्धपोत, फाइटर जेट, बॉम्बर, ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए समुद्री और हवाई टारगेट को निशाना बनाने, बंदरगाहों की नाकाबंदी और बाहरी दखल को रोकने का अभ्यास किया जा रहा है। इसके साथ ही चीनी कोस्ट गार्ड को भी ताइवान के आसपास समुद्र में एक्टिव किया गया है।

    सैन्य अभियान को दिया गया जस्टिस मिशन 2025 का नाम

    इस सैन्य अभियान को जस्टिस मिशन 2025 नाम दिया गया है। चीनी सेना ने कहा है कि यह अभ्यास ताइवान की अलगाववादी ताकतों और बाहरी देशों के दखल के खिलाफ चेतावनी है। अभ्यास पहले से ज्यादा बड़ा है और ताइवान के बेहद करीब किया जा रहा है। खासकर पूर्वी तट के पास बनाए गए सैन्य जोन को अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिशा से संकट के समय ताइवान को अंतरराष्ट्रीय मदद मिल सकती है।

    युद्धाभ्यास की वजह ताइवान-अमेरिका की हथियार डील

    चीन के इस युद्धाभ्यास की वजह अमेरिका और ताइवान के बीच हुई हथियारों की डील मानी जा रही है। अमेरिका ने हाल ही में ताइवान को करीब 11.1 अरब डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की थी, जो अब तक का सबसे बड़ा रक्षा पैकेज है। इसमें आधुनिक मिसाइल सिस्टम, रॉकेट लॉन्चर और अन्य सैन्य उपकरण शामिल हैं।

    चीन ने अमेरिका की 20 डिफेंस कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी

    इस डील से चीन भड़क गया, क्योंकि वह ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। वह ताइवान को मिलने वाले किसी भी विदेशी सैन्य समर्थन को सीधे अपनी संप्रभुता के खिलाफ कदम मानता है। इसके चलते उसने 26 दिसंबर को अमेरिका की 20 डिफेंस कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

    ताइवान को अपना मानता है चीन

    चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उस पर किसी भी जबरन कब्जे का विरोध करता है। ताइवान जापान से सिर्फ 110 किलोमीटर दूर है। ताइवान के आसपास का समुद्री क्षेत्र जापान के लिए बेहद अहम है, क्योंकि यह उसका एक महत्त्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग है। साथ ही, जापान में दुनिया में सबसे बड़ा अमेरिकी सेना का विदेशी ठिकाना भी मौजूद है।

    ये भी पढ़ें: पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे: अमित शाह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में इस दिन से बरसेंगे बादल, 10 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
    Next Article बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, जनवरी में कम आएगा बिजली बिल, नए साल की शुरुआत में 2.33% सस्ता होंगे दाम!
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026

      PM Modi New Video: पीएम मोदी की Gen Z से अपील, फ्रेंडशिप डे की तरह मनाएं हैंडलूम डे, वीडियो करें शेयर | National

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      NGT ने पंजाब में 1,561 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के…

      By श्वेता चौहानAugust 7, 2026

      Punjab News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की मुख्य बेंच ने पंजाब के रूपनगर वन डिवीजन में…

      Hero MotoCorp का मुनाफा घटा, बिक्री रही दमदार, फर्राटा भर रही इंटरनेशनल बिजनेस

      August 7, 2026

      17kg घटाया वजन, बरसाए रन, चयनकर्ताओं ने टेस्ट में नहीं दिया मौका तो इंस्टाग्राम पर धोनी के चहेते ने खोला मोर्चा | Sports

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.