Close Menu
    What's Hot

    UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

    July 24, 2026

    अब Flipkart भी करेगी फूड डिलीवरी, क्विक मार्केट के बाद क्या फूड बिजनसे में चलेगा जादू?, जानें क्या है प्लान

    July 24, 2026

    CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का, लवलीना बोरगोहेन ने रिंग में उतरे बिना दिलाया मेडल | Sports

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026

      पंजाब पुलिस का एएसआई नहर में कूदा

      July 23, 2026

      देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई

      July 23, 2026

      राहुल-प्रियंका सहित सभी विपक्षी सांसद गांधी स्मृति पहुंचे, सलमान की सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

      July 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»डेविड धवन ने बताया शाहरुख खान संग क्यों नहीं किया काम
    मनोरंजन

    डेविड धवन ने बताया शाहरुख खान संग क्यों नहीं किया काम

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    David Dhawan: डेविड धवन ने बताया शाहरुख खान संग क्यों नहीं किया काम
    David Dhawan: डेविड धवन ने बताया शाहरुख खान संग क्यों नहीं किया काम

    6 साल के बाद फिर से डायरेक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे डेविड धवन
    David Dhawan, (द भारत ख़बर), मुंबई: दिग्गज फिल्ममेकर डेविड धवन करीब 6 साल के बाद फिर से डायरेक्टर के तौर पर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है। 22 मई को बड़े पर्दे पर आएगी। खास बात ये है कि इस फिल्म में लीड रोल में उनके ही बेटे और अभिनेता वरुण धवन हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अब डेविड धवन ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें कई सवालों के जवाब दिए हैं।

    45 फिल्मों का कर चुके निर्देशन

    डेविड धवन ने अपने करियर में करीब 45 फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने गोविंदा के साथ तो फिल्मों की लाइन ही लगा दी। साथ ही अनिल कपूर, ऋषि कपूर, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और संजय दत्त जैसे तमाम बड़े एक्टर्स के साथ कई हिट फिल्में दी। पर बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार कहे जाने वाले शाहरुख खान के साथ उन्होंने अपने इतने साल के करियर में एक भी फिल्म नहीं की। पिंकविला के एक इंटरव्यू में अब डेविड ने इस बारे में बात की है।

    शाहरुख संग क्यों नहीं किया काम?

    जब उनसे सवाल हुआ कि क्या कभी शाहरुख खान के साथ फिल्म करने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई, तो उन्होंने कहा, ऐसी बात नहीं है। शायद एक वक्त ऐसा था, जब हम दोनों साथ में कुछ करने की प्लानिंग कर रहे थे। पर मैं हमेशा बिजी रहता था। हमेशा ही मेरी दो फिल्में फ्लोर पर रहती थीं।

    इसलिए ये बहुत मुश्किल था। पर हां, एक वक्त पर तो हम करने ही वाले थे। आगे डेविड धवन कहते हैं, पर मेरा कभी भी ऐसा नहीं है कि मैं इस एक्टर के साथ काम करूंगा। मैंने जैसे गोविंदा के साथ किया, सलमान के साथ किया, संजय, वही हो गया था हिसाब किताब।

    कुली नंबर 1 के बाद वापस आ रहे डेविड

    डेविड धवन की आखिरी फिल्म साल 2020 में आई थी। नाम था कुली नंबर 1। इसमें भी वरुण धवन ही नजर आए थे। साथ में थीं सारा अली खान। ये गोविंदा की साल 1995 में आई कुली नंबर 1 का रीमेक थी, जो कि 1993 में आई तमिल फिल्म सिन्हा मप्पलैई का हिंदी रीमेक थी।

    अब वो है जवानी तो इश्क होना है से वापसी कर रहे हैं। इसमें वरुण के अलावा पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर फीमेल लीड के तौर पर नजर आने वाली हैं। साथ में फिल्म में मौनी रॉय, रोहित सराफ, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, राजेश कुमार और मनीष पॉल जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे।

    ये भी पढ़ें: येलो मोनोकिनी में मानुषी छिल्लर ने मालदीव के बीच पर बरसाया कहर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआई-पीएसी रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट बोला- जांच में ममता का दखल लोकतंत्र के लिए खतरा
    Next Article हरियाणा में हैप्पी कार्ड एक्टिवेशन शुरू, पात्र लाभार्थियों को मिल रहे मैसेज
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली HC ने नहीं दी राजपाल यादव को राहत, चेक बाउंस मामले में सजा बरकरार

      July 10, 2026

      सलमान खान की एक्स की जिंदगी के वो चर्चित किस्से, जिनकी खूब हुई थी चर्चा

      July 10, 2026

      सुंदूस मौफकीर का बोल्ड बीच लुक हुआ वायरल, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

      July 10, 2026

      साउथ के दिग्गज अभिनेता विजय थलापति की फिल्म जन नायकन को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट; KVN ने की 24 जुलाई तक रिलीज़ करने की पुस्टि

      July 9, 2026

      दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज ने किक्कर के लिए ताजा कर दीं उग्रवाद के दौर की दर्दनाक यादें

      July 9, 2026

      स्वाति रेड्डी बनीं फिर दुल्हन, फिल्ममेकर श्रीकांत नागोथी के साथ लिए सात फेरे

      July 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      UPSC एग्जाम में 76वीं रैंक लाने वाला चंडीगढ़ का अफसर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 4 लाख रुपये मांगे थे, सीबीआई ने ट्रैप लगातार पकड़ा

      By प्रमोद रिसालियाJuly 24, 2026

      चंडीगढ़.  चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के रीजनल मुख्यालय में तैनात…

      अब Flipkart भी करेगी फूड डिलीवरी, क्विक मार्केट के बाद क्या फूड बिजनसे में चलेगा जादू?, जानें क्या है प्लान

      July 24, 2026

      CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का, लवलीना बोरगोहेन ने रिंग में उतरे बिना दिलाया मेडल | Sports

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.