Close Menu
    What's Hot

    मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

    August 6, 2026

    शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

    August 6, 2026

    India vs Pakistan: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, दुबई में होगी टक्कर, महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी, सेना को आत्मघाती ड्रोन, नए पिनाका रॉकेट, ड्रोन रडार मिलेंगे
    Breaking News

    79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी, सेना को आत्मघाती ड्रोन, नए पिनाका रॉकेट, ड्रोन रडार मिलेंगे

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    DAC Meeting: 79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी, सेना को आत्मघाती ड्रोन, नए पिनाका रॉकेट, ड्रोन रडार मिलेंगे
    DAC Meeting: 79 हजार करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी, सेना को आत्मघाती ड्रोन, नए पिनाका रॉकेट, ड्रोन रडार मिलेंगे

    नेवी के लिए जासूसी ड्रोन खरीदे जाएंगे
    DAC Meeting, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 79,000 करोड़ रुपए के एडवांस हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे नाग मिसाइल खरीदी जाएंगी, जो दुश्मन के टैंक और बंकर तबाह करने में सक्षम है। वहीं आत्मघाती ड्रोन भी खरीदे जाएंगे। भारतीय सेना के पास अभी नागस्त्र-1 ड्रोन है। जिसकी रेंज 30 किमी तक है। वहीं नेवी के लिए रिमोटली पॉयलेटेड एयरक्रॉफ्ट सिस्टम खरीदा जाएगा।

    यह भी एक तरह का ड्रोन है खासतौर से नेवी के लिए डिजाइन किया गया है। एयरफोर्स के लिए आॅटोमेटिक टेक-आॅफ लैंडिंग रिकॉर्डिंग सिस्टम खरीदा जाएगा। एक ऐसी तकनीक है जो किसी विमान या ड्रोन के टेक-आॅफ और लैंडिंग की पूरी प्रक्रिया को अपने-आप रिकॉर्ड कर लेता है। इससे फ्लाइट सेफ्टी में सुधार होगा। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन फैसलों से भारत की सैन्य तैयारी, आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता को नई दिशा मिलेगी।

    समुद्री और हवाई सुरक्षा मजबूत होगी

    DAC की बैठक में मिसाइल सिस्टम, ड्रोन तकनीक, टैंक और हेलिकॉप्टर अपग्रेड जैसे महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। भारतीय नौसेना और वायुसेना के लिए मीडियम रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (MR-SAM) की खरीद को हरी झंडी मिली है। यह प्रणाली दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन से निपटने में सक्षम मानी जाती है, जिससे समुद्री और हवाई सुरक्षा मजबूत होगी।

    सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सटीक हमले की क्षमता बढ़ेगी

    भारतीय थलसेना के लिए आर्टिलरी रेजिमेंट में इस्तेमाल होने वाले लोइटरिंग म्यूनिशन सिस्टम, लो-लेवल लाइटवेट रडार, पिनाका मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम के लिए लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट गोला-बारूद और इंटीग्रेटेड ड्रोन डिटेक्शन एंड इंटरडिक्शन सिस्टम Mk-II की खरीद को ‘आवश्यकता की स्वीकृति’ (AoN) दी गई है। इन प्रणालियों से सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और सटीक हमले की क्षमता बढ़ेगी।

    तकनीकी रूप से खुद को लगातार अपडेट कर रही भारतीय सेना

    DAC द्वारा लोइटरिंग म्यूनिशन और ड्रोन से जुड़ी खरीद को मंजूरी देना इस बात का संकेत है कि भारतीय सेना भविष्य के युद्ध परिदृश्यों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी रूप से खुद को लगातार अपडेट कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम बदलते सुरक्षा खतरों के बीच भारत की रणनीतिक बढ़त को मजबूत करेगा।

    टैंक और हेलिकॉप्टर अपग्रेड

    बैठक में थलसेना के T-90 टैंकों के ओवरहॉल को भी स्वीकृति दी गई, जिससे उनकी विश्वसनीयता और युद्ध क्षमता बनी रहेगी। वहीं, वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टरों के मिड-लाइफ अपग्रेड को मंजूरी दी गई है, ताकि इनका संचालन सुरक्षित और प्रभावी बना रहे।

    वायुसेना की मारक क्षमता में बढ़ोतरी

    DAC ने एयर-टू-एयर रिफ्यूलर और AWACS से जुड़े प्रस्तावों में संशोधन को भी मंजूरी दी है। इसके अलावा, भारतीय वायुसेना के लिए Astra Mark-2 एयर-टू-एयर मिसाइल की खरीद को स्वीकृति मिली है, जिसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर बताई जा रही है। इससे वायुसेना को लंबी दूरी से ही दुश्मन के विमानों को निशाना बनाने की क्षमता मिलेगी।

    ये भी पढ़ें: पूरे देश से घुसपैठिए भगाएंगे: अमित शाह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा सरकार इन किसानों को ट्रैक्टर पर दे रही 3 लाख तक की सब्सिडी, 15 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
    Next Article जानें कौन हैं प्रांजल दहिया, जिसने अपने शो में लगा दी ताऊ की क्लास
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      August 6, 2026

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मोहन भागवत बोले- भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत, जेन-जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त

      By अंकित कुमारAugust 6, 2026

      Mohan Bhagwat: आंदोलन मेरे या आपके खिलाफ नहीं, बल्कि सिस्टम को ठीक करने के लिए…

      शुक्र है कि आत्मा को दर्द नहीं होता, वर्ना 2 बार मरते 74 साल के शिवचरण, वीडियो कॉल पर ही बेटी ने देखा था अंतिम संस्कार

      August 6, 2026

      India vs Pakistan: 5 सितंबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, दुबई में होगी टक्कर, महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने | Sports

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.