Close Menu
    What's Hot

    Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi

    July 29, 2026

    कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

    July 29, 2026

    घर आते ही जमीन पर रख देते हैं बैग, तो वास्तु के अनुसार हो सकता है नुकसान..जानिए सही नियम

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

      July 29, 2026

      अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

      July 28, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

      July 28, 2026

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi
    दिल्ली

    Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 29, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Lakshmi Yojana 2026 eligibility criteria and benefits, Delhi women monthly financial assistance scheme, Delhi Lakshmi Yojana three child limit rule, how to apply for Delhi Lakshmi Yojana online, Delhi government ₹2500 monthly aid scheme details, women welfare scheme in Delhi 2026, दिल्ली लक्ष्मी योजना, महिलाओं को 2500 रुपये सहायता, तीन बच्चों की सीमा नियम, दिल्ली महिला योजना 2026
    दिल्ली सरकार रक्षाबंधन पर 2500 रुपये वाली योजना की पहली किस्त पात्र महिलाओं के खाते में भेजने की तैयारी कर रही है।

    Delhi Lakshmi Scheme Rules: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुरू की जाने वाली ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। हालांकि योजना में कई शर्तें भी रखी गई हैं, जिनमें सबसे अधिक चर्चा 3 से ज्यादा बच्चों वाली महिलाओं को लाभ नहीं मिलने वाली शर्त की हो रही है। सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की जा रही है। वहीं इस तीन बच्चों वाली पात्रता शर्त के कारण दिल्ली की हजारों महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

    क्या है दिल्ली लक्ष्मी योजना?

    दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली सरकार की एक महत्वपूर्ण महिला कल्याण योजना है, जिसे विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में शामिल किया गया था। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर सकें और भविष्य के लिए बचत भी कर सकें। सरकार के अनुसार, इस योजना से दिल्ली की करीब 17 लाख महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके लिए दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में 5110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    कौन सी महिलाएं ले सकेंगी लाभ?

    दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ पाने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

    महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए।
    परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये तक होनी चाहिए।
    महिला आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की होनी चाहिए।
    महिला के 3 से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए।

    3 बच्चों की सीमा का क्या होगा असर?

    योजना की यह शर्त उन परिवारों को प्रभावित कर सकती है, जहां महिलाओं के तीन से ज्यादा बच्चे हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की वे महिलाएं, जिनके परिवार बड़े हैं, उन्हें सरकारी सहायता से बाहर रहना पड़ सकता है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के आंकड़ों के अनुसार भारत में बड़े परिवारों का अनुपात धीरे-धीरे कम हुआ है, लेकिन कुछ समुदायों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में तीन या उससे अधिक बच्चों वाले परिवार अभी भी मौजूद हैं। इस वजह से विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम कुछ जरूरतमंद महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित कर सकता है।

    अन्य राज्यों की योजनाओं से अलग है नियम?

    देश के कई राज्यों में महिलाओं के लिए नकद सहायता या आर्थिक मदद देने वाली योजनाएं चल रही हैं। लेकिन दिल्ली लक्ष्मी योजना में 3 बच्चों की सीमा जैसी शर्त को एक अलग प्रावधान के रूप में देखा जा रहा है। आमतौर पर महिला सहायता योजनाओं में आय, उम्र, निवास और आर्थिक स्थिति जैसी शर्तें रखी जाती हैं। दिल्ली सरकार की इस योजना में परिवार के आकार को भी पात्रता से जोड़ दिया गया है।

    महिलाओं को नकद नहीं मिलेगा पैसा

    दिल्ली लक्ष्मी योजना में महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की राशि सीधे हाथ में नकद नहीं दी जाएगी। सरकार ने राशि के उपयोग को लेकर अलग व्यवस्था बनाई है। महिलाओं के पास सहायता राशि लेने के लिए दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प खर्च और बचत दोनों की सुविधा। इस विकल्प में हर महीने 1,000 रुपये डिजिटल वॉलेट में दिए जाएंगे। बाकी 1500 रुपये रिकरिंग डिपॉजिट (RD) या फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) खाते में जमा किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि महिलाओं को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कुछ पैसा मिले और साथ ही भविष्य के लिए बचत भी तैयार हो।

    दूसरा विकल्प पूरी राशि बचत खाते में आएगी। जो महिलाएं तत्काल खर्च के बजाय लंबी अवधि की बचत करना चाहती हैं, वे हर महीने पूरे 2500 रुपये RD या FD खाते में जमा करवा सकती हैं। इससे समय के साथ ब्याज के साथ एक बड़ी बचत राशि तैयार हो सकती है। सरकार ने डिजिटल वॉलेट के इस्तेमाल को लेकर भी कुछ नियम बनाए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी सहायता राशि का उपयोग परिवार की जरूरतों और सकारात्मक कार्यों में हो।

    डिजिटल वॉलेट से ये चीजें नहीं खरीद सकेंगी

    शराब, तंबाकू उत्पाद, नशीले पदार्थ, लॉटरी टिकट, जुआ और सट्टेबाजी से जुड़ी सेवाएं, सरकार द्वारा प्रतिबंधित अन्य वस्तुएं इस पैसे से नहीं खरीदी जा सकेंगी। सरकार का कहना है कि यह व्यवस्था तकनीक के माध्यम से लागू की जाएगी, जिससे प्रतिबंधित श्रेणी के लेन-देन अपने आप रोके जा सकेंगे।

    यह योजना कब शुरू होगी?

    दिल्ली सरकार के अनुसार इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि पात्र महिलाओं को पहली किस्त रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को जारी की जाए। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन की जांच और मंजूरी के लिए जिला स्तर पर व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे और महिलाओं की शिकायतों का जल्दी समाधान हो सके। योजना के तहत RD और FD खातों के लिए सरकार बैंकों का चयन करेगी। सूत्रों के अनुसार जिस बैंक की ब्याज दर बेहतर होगी, उसे प्राथमिकता दी जा सकती है। खाते लाभार्थी महिला के नाम से खोले जाएंगे, ताकि आर्थिक सहायता सीधे महिला के नियंत्रण में रहे। दिल्ली लक्ष्मी योजना को शुरुआत में 3 साल के लिए लागू किया जाएगा। इसके बाद जरूरत और समीक्षा के आधार पर इसमें बदलाव किया जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Alert: आज भी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों का मौसम | Lifestyle

      July 29, 2026

      WATCH VIDEO: नोएडा सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के नीचे का डिवाइडर गिरा, मूसलाधार बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल | National

      July 28, 2026

      ADCP संदीप लांबा को दिल्ली HC से राहत, थप्पड़ विवाद में ट्रांसफर की मांग ठुकराई | National

      July 28, 2026

      अचानक काले बादलों से घिरी दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; आंधी संग हुई तेज बारिश

      July 28, 2026

      SC on Delhi Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट में हुई हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए SIT जांच के आदेश, CJI बोले- जवाबदेही तय हो | Delhi

      July 28, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली में बारिश का अलर्ट, हरियाणा-पंजाब में भी बदलेगा मौसम, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा | National

      July 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi

      By परवेश चौहानJuly 29, 2026

      दिल्ली सरकार रक्षाबंधन पर 2500 रुपये वाली योजना की पहली किस्त पात्र महिलाओं के खाते…

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      घर आते ही जमीन पर रख देते हैं बैग, तो वास्तु के अनुसार हो सकता है नुकसान..जानिए सही नियम

      July 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.