Close Menu
    What's Hot

    10,000 पुलिसकर्मी, भारी बैरिकेडिंग! INDIA गठबंधन और भाजपा के प्रदर्शन, दिल्ली का माहौल गर्म | National

    November 1, 2026

    LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

    November 1, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, November 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»10,000 पुलिसकर्मी, भारी बैरिकेडिंग! INDIA गठबंधन और भाजपा के प्रदर्शन, दिल्ली का माहौल गर्म | National
    दिल्ली

    10,000 पुलिसकर्मी, भारी बैरिकेडिंग! INDIA गठबंधन और भाजपा के प्रदर्शन, दिल्ली का माहौल गर्म | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    नई दिल्ली. देश की राजधानी में 1 नवंबर, रविवार यानी आज विपक्षी पार्टियों ने रामलीला मैदान में रैली का आह्वान किया है. विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर इसे बुलाया गया है. विपक्ष जहां मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है.

    विपक्षी गठबंधन INDIA का ‘चलो दिल्ली’ मार्च रामलीला मैदान में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जाएगी. विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं. इस मार्च में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, हेमंत सोरेन, रेवंत रेड्डी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. रामलीला मैदान के बाहर मार्च से जुड़े पोस्टर लगाए गए हैं. स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) जैसे संगठनों ने भी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है.

    Rahul Gandhi FIR, Priyanka Gandhi FIR, CEC Protest Delhi, Akashvani Bhavan Protest, SIR Controversy, Vote Chori Protest, राहुल गांधी FIR, प्रियंका गांधी, CEC के खिलाफ प्रदर्शन, आकाशवाणी भवन मामला

    इस रैली से एक दिन पहले विपक्ष ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था. इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ छह आरोपों वाला प्रतीकात्मक प्रस्ताव पेश किया था. इसमें आरोप लगाया गया कि ज्ञानेश कुमार चुनावों को प्रभावित करने की साजिश कर रहे हैं. प्रस्ताव में 13.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने, संसद की निगरानी के बिना फॉर्म-6 में बदलाव करने. ECINET के माध्यम से मतदाता सूची पर नियंत्रण करने जैसे आरोप लगाए गए. प्रस्ताव में यह भी दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त के अन्य दो सदस्यों को महत्वपूर्ण फैसलों से बाहर रखा गया. इसमें इंडियन एक्सप्रेस अखबार की एक रिपोर्ट का भी हवाला दिया गया.

    रैली में शामिल नहीं होगी कॉकरोच जनता पार्टी

    विपक्षी रैली में शामिल नहीं होने वाले संगठनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी है. पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी से मुलाकात की थी. उन्होंने युवाओं के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों को समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी का आभार जताया. उन्होंने स्पष्ट किया कि CJP अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखेगी और रविवार को विपक्षी दलों के प्रदर्शन में शामिल नहीं होगी. अभिजीत दिपके ने कहा, “मैं सिर्फ दीदी को धन्यवाद कहने आया था, क्योंकि जिस तरह उन्होंने जंतर-मंतर पर हमारे पहले आंदोलन का समर्थन किया था. वह हमेशा युवा आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी रहीं.

    दिल्ली में 10 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

    रैली और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए सेंट्रल और नई दिल्ली में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. इसमें दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवान शामिल हैं. रामलीला मैदान और उसके आसपास 4 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. मिंटो ब्रिज से रैली स्थल तक के रास्ते और आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, भगवान दास रोड, सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के कार्यालय के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई है.

    rahul gandhi

    रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक नियंत्रित किया जा रहा है. जरूरत के मुताबिक रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं. लोगों को यात्रा से पहले अपने रास्तों की योजना बनाने की सलाह दी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रोहित राजबीर ने बताया, “पूरे इलाके में 200 से 250 CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है. आयोजकों का भी अपना कंट्रोल रूम है और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं.”

    पिछले महीने 1 नवंबर की रैली का ऐलान करने वाले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस अभियान को ‘चलो दिल्ली, वोट बचाओ, देश बचाओ’ नाम दिया था. उन्होंने कहा कि यह मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ चुनावी हेरफेर रोकने और देश को बचाने का अभियान है. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि 13 करोड़ नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं. अलग-अलग राज्यों में वोटर लिस्ट के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी निडर होकर सवाल उठा रहे हैं और सत्ता में बैठे लोगों को जवाबदेह बना रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi-NCR’s New Pollution Rules: दिल्ली-NCR में 5 नए नियम लागू, पुरानी गाड़ियों पर बैन, वर्क फ्रॉम होम, पार्किंग फीस दोगुनी | National

      November 1, 2026

      Mangolpuri Factory Fire: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर | Delhi

      October 31, 2026

      Delhi Metro: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए आज रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी | Delhi

      October 30, 2026

      Delhi News: दिल्ली में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन, तीन जगहों पर छापेमारी, 948 लीटर संदिग्ध घी जब्त | Delhi

      October 30, 2026

      दिल्ली में त्योहारों पर पटाखे जलाने से जुड़े निर्देश लागू न करने पर SC नाराज, दिल्ली सरकार, CQAM को लगाई फटकार

      October 29, 2026

      दिल्ली में युवती ने दिखाई बहादुरी, फोन छीनकर भाग रहे बदमाशों को स्कूटी से मारी टक्कर, दोनों स्नैचर गिरफ्तार

      October 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      10,000 पुलिसकर्मी, भारी बैरिकेडिंग! INDIA गठबंधन और भाजपा के प्रदर्शन, दिल्ली का माहौल गर्म | National

      By परवेश चौहानNovember 1, 2026

      नई दिल्ली. देश की राजधानी में 1 नवंबर, रविवार यानी आज विपक्षी पार्टियों ने रामलीला…

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन 1 मई को रोहतक में निकालेंगे विशाल पदयात्रा, विपक्ष के खिलाफ हुंकार

      November 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.