Close Menu
    What's Hot

    बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

    July 21, 2026

    Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

    July 21, 2026

    ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Farmers Protest: दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हजारों किसान, US ट्रेड डील के विरोध में करेंगे महापंचायत ! बड़े आंदोलन की चेतावनी | National

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi Ki Khabar: स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक में 25 एजेंडे पास, कई कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया​
    Breaking News

    Delhi Ki Khabar: स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक में 25 एजेंडे पास, कई कंपनियों का कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया​

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : दिल्ली में MCD की स्टैंडिंग कमिटी की पहली बैठक में 100 से अधिक एजेंडा लाए गए थे, लेकिन इनमें से केवल 25 एजेंडों को ही पास किया गया है। बाकी प्रस्तावों को स्थगित और रेफर बैंक किया गया। पास किए गए एजेंडों में ज्यादातर सरकारी प्रोजेक्ट और एमसीडी में वर्कर्स सप्लाई करने वाली कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े हुए प्रस्ताव हैं। इनमें सरकारी बिल्डिंगों के ले आउट प्लान से जुड़े एजेंडे भी शामिल हैं।

    प्रमुख एजेंडों में यूनिवर्सिटी एनक्लेव में सेंट स्टीफंस कॉलेज की बिल्डिंग का ले-आउट प्लान, मैदान गढ़ी में भारतीय विदेश व्यापार परिसर का ले-आउट प्लान, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग दिल्ली का संशोधित ले-आउट प्लॉन, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्श, आरके पुरम सेक्टर-12 में राज्यसभा सचिवालय के लिए हाउसिंग से जुड़ा ले-आउट प्लॉन शामिल है।

    इसके अलावा पूसा में एक लैब बनाई जानी है। उसके ले-आउट प्लान को भी हरी झंडी दे दी गई है। हरी नगर कॉलोनी में डीटीसी हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाना चाहती है। इसके प्लान को भी मंजूरी दी गई है। सेंट्रल जोन में लाल कुआं स्थित एमसीडी स्कूल का बचा हुआ काम भी अब जल्द पूरा हो जाएगा। कमेटी ने इसके प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

    कंपनियों जिनका कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया गया
    एमसीडी के कई हॉस्पिटल्स में सिक्युरिटी गार्ड और साफ सफाई के लिए वर्कर्स सप्लाई करने वाली कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा एमसीडी में डेटा ऑपरेटर्स की व्यवस्था करने वाली कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट को भी आगे बढ़ाया है।

    सच छिपाना चाहती है BJP इसलिए मीडिया को रोका : AAP
    वहीं, MCD में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सच को छुपाना चाहती है इसलिए उसने स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में मीडिया की एंट्री बैन कर दी। उन्होंने ये भी दावा किया कि बैठक में जब उन्होंने बैठक में इस मुद्दे को उठाया तो स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन ने कहा कि उनकी मर्जी है इसलिए उन्होंने मीडिया की एंट्री बैन की है।

    नेता विपक्ष ने स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में पास किए गए एजेंडों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में पास करने के लिए 102 एजेंडे रखे गए थे। सेंट्रल जैन में जिस कंपनी को कूड़ा उठाने का कांट्रैक्ट दिया गया था उसका कांट्रैक्ट खत्म हुए दो साल बीत चुके है। सेंट्रल जोन के तहत आने वाली कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। हर जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आते हैं। हालत यह है कि जिस जोन में कभी 10 से 12 ऑटो टिप्पर लगे हुए थे इस समय वहां मुश्किल से 3-4 ऑटो टिप्पर ही काम कर रहे है, लेकिन हैरानी इस बात की है कि इससे संबंधित कोई भी एजेंडा लिस्ट में शामिल नहीं था।

    AAP ने लगाए और भी कई आरोप
    वेस्ट और साउथ जोन के साथ साथ सिविल लाइन जोन की सफाई व्यवस्था भी दिनोंदिन बद से बदतर होती जा रही है। इस संबंध में भी कोई एजेंडा नहीं लगाया गया। इस समय हालत है कि सिविल लाइन जोन के तहत आने वाले मजलिस पार्क एरिया में दिल्ली की चौथी लैंडफिल साइट तैयार हो रही है।

    आपको बता दें कि बीते एक डेढ़ दशक में पहली बार इस तरह से मेडिया को रोका गया है। बैठक के बाद चेयरमैन खुद बाहर आई और पहली मंजिल की गैलरी में पहुंचकर सभी मीडियाकर्मियों से माफी मांगी और इसका ठीकरा एमसीडी अधिकारियों फर फोड़ दिया।

    delhi ki news mcd news MCD Standing Committee meeting today
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में स्कूटी की मामूली टक्कर पर अमान, रेहान और लकी ने यश की कर दी चाकू मारकर हत्या, तीनों गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली पुलिस का अवैध चाइनीज़ मांझे के खिलाफ सख्त एक्शन : उत्तम नगर और दरियागंज से 2 तस्कर गिरफ्तार, 1170 चखरी बरामद
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बाजार पर हावी वैश्विक अनिश्चितता, दूसरे दिन भी लाल निशान पर बंद, बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कायम

      By परवेश चौहानJuly 21, 2026

      Stock Market closing 21 july : वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ने की वजह से कारोबारी…

      Ind vs Zim T20: आयरलैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे दिखा रहा आंखे, सीरीज के पहले कप्तान सिकंदर रजा की खुली चेतावनी | Sports

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.