Close Menu
    What's Hot

    Asian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports

    July 24, 2026

    100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही

    July 24, 2026

    Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      JNU-DU Warning on CJP Protest: जेएनयू और दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रों को वॉर्निंग, CJP प्रोटेस्ट में न जाएं, वरना एक्शन लेंगे | Delhi

      July 24, 2026

      Jammu Kashmir Landslide: भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे दूसरे दिन भी बंद, फंसे लोगों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन | National

      July 24, 2026

      हिमाचल में शराब ठेके पर पुलिस कर्मियों ने किया बवाल

      July 24, 2026

      पंजाब पुलिस का एएसआई नहर में कूदा

      July 23, 2026

      देश में पिछले 2 दिनों में नॉर्मल से 170-180% बारिश हुई

      July 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 24
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi
    दिल्ली

    Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    New Delhi Metro station closed, Delhi Metro latest update, DMRC advisory on closed metro stations, Delhi Metro 18 stations closed today, New Delhi Metro interchange suspended, Delhi Metro security restrictions latest news, list of closed Delhi Metro stations today, नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, डीएमआरसी अपडेट, दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली मेट्रो एडवाइजरी
    दिल्ली मेट्रो ने अनाउंस किया है कि अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी अगले आदेश तक बंद रहेगा।

    Delhi Metro Station Closed Advisory: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन और संसद के मानसून सत्र को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़ा फैसला लिया है। 24 जुलाई को सुबह 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवाएं बंद करने का अपडेट सामने आया था। बाद में DMRC ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को भी अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। अब बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो गई है। अगर आप मेट्रो से सफर करने का प्लान कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले डीएमआरसी का अपडेट जरूर चेक कर लें।

    नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

    DMRC के ताजा अपडेट के अनुसार नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री, एग्जिट और इंटरचेंज तीनों सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। अपने आधिकारिक बयान में DMRC ने कहा, “नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन अगले निर्देश तक बंद रहेगा। इस स्टेशन पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए हमें खेद है।” इससे पहले नई दिल्ली स्टेशन पर केवल एंट्री-एग्जिट को लेकर चर्चा थी, लेकिन अब यहां लाइन बदलने यानी इंटरचेंज की सुविधा भी पूरी तरह रोक दी गई है। नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। यह स्टेशन येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को जोड़ता है और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के ठीक बाहर स्थित है। रोजाना हजारों रेल यात्री, ऑफिस जाने वाले लोग और IGI एयरपोर्ट जाने वाले यात्री इसी स्टेशन का उपयोग करते हैं। ऐसे में स्टेशन बंद होने से बड़ी संख्या में यात्रियों को परेशानी पैदा हो सकती है।

    इन 17 मेट्रो स्टेशंस पर भी बंद है एंट्री-एग्जिट

    DMRC ने गुरुवार रात ऐलान किया था कि दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशंस शुक्रवार को अगले आदेश तक बंद रहेंगे। इनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम, झंडेवालान मेट्रो स्टेशन शामिल थे। अब नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को बंद करने की आधिकारिक सूचना आ गई है। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर केवल लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध है। वहां यात्री एक लाइन से दूसरी लाइन में जा सकते हैं। हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज सेवा भी पूरी तरह बंद कर दी गई है। इससे एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और येलो लाइन के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    क्यों बंद किए जा रहे दिल्ली मेट्रो के स्टेशंस?

    मेट्रो स्टेशनों को बंद करने का फैसला राजधानी में चल रहे CJP छात्र आंदोलन और संसद के मानसून सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिया गया है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। हालांकि DMRC ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश मेट्रो लाइनों पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और केवल संबंधित स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री-एग्जिट अस्थायी रूप से बंद की गई है। DMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी लेटेस्ट अपडेट जरूर देखें। जिन यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जाना है, उन्हें अतिरिक्त समय लेकर निकलने और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअडाणी ग्रुप ने एयरलाइन कंपनी लाने की खबरों को बताया बेबुनियाद, कहा-ऐसी कोई योजना नहीं, रिपोर्ट गलत
    Next Article 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद, घर से निकलने से पहले जरूर चेक करें लिस्ट

      July 24, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम, जानें वेदर अपडेट | National

      July 24, 2026

      Delhi Metro Big Update: कहीं इसी तरफ तो नहीं जा रहे आप! आज बंद रहेंगे 17 मेट्रो स्टेशन, जान लीजिए अपने रूट की ट्रेन का हाल | National

      July 23, 2026

      RAF ऑफिसर सोनिया सहरावत ने CJP के प्रोटेस्ट में ऐसा क्या कहा, जिससे रातोंरात हो गईं वायरल? जानिए उनके चर्चित बयान | National

      July 23, 2026

      IMD Weather Update Today: दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आज भी झमाझम बारिश, हिमाचल में रेड अलर्ट, जानें वेदर अपडेट | National

      July 23, 2026

      Delhi Metro Update: यात्री कृपया ध्यान दें, आज दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद ! जानिए कब शुरू होगी एंट्री-एग्जिट | Delhi

      July 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Asian Games 2026: नॉकआउट में सीधी एंट्री, गोल्ड मेडल बचाने उतरेंगे, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिला बड़ा फायदा | Sports

      By परवेश चौहानJuly 24, 2026

      एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट का शेड्यूल जारी नई दिल्ली. दुनियाभर में क्रिकेट के चाहने…

      100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही

      July 24, 2026

      Delhi Metro Station Closed: नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन भी किया गया बंद, अब 18 स्टेशंस पर एंट्री-एग्जिट पर रोक, DMRC का नया अपडेट | Delhi

      July 24, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.