Close Menu
    What's Hot

    इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

    August 15, 2026

    विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

    August 15, 2026

    छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      August 15, 2026

      यूपी में स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, आईटीबीपी के डीआईजी और ड्राइवर की मौत

      August 15, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी SUV, 5 लोगों की मौत | National

      August 15, 2026

      Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत, खाटू श्याम जा रहा था परिवार | National

      August 15, 2026

      PM Modi Look: लाल किले पर मरून-पीले-सफेद बांधनी पगड़ी में दिखे पीएम मोदी, फिर याद आया पुराना अंदाज | National

      August 15, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई और किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई और किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Lakshmi Yojana online registration 2026, how to apply for Delhi Lakshmi Yojana online, Delhi ₹2500 women scheme eligibility criteria, Delhi Lakshmi Yojana required documents list, Delhi Lakshmi Yojana official website application process, Delhi government women financial assistance scheme 2026, दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए कैसे अप्लाई करें, दिल्ली लक्ष्मी योजना का रजिस्ट्रेशन कैसे करें
    दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है।

    How To Apply for Delhi Lakshmi Yojana 2026: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने की योजना का ऐलान पिछले दिनों किया था। 1 अगस्त 2026 से इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने इस योजना को दिल्ली लक्ष्मी योजना नाम दिया है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इसके लिए सरकार ने एक समर्पित पोर्टल भी शुरू किया है। आवेदन केवल ऑनलाइन ही लिए जाएंगे और लोग आधिकारिक वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें।

    इस वेबसाइट से करें ऑनलाइन आवेदन

    दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल dly.delhi.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें, मांगी गई व्यक्तिगत, बैंक और निवास संबंधी जानकारी दर्ज करें। फिर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और सभी विवरणों की जांच करने के बाद आवेदन सबमिट कर दें। आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर उसका रेफरेंस नंबर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में आवेदन की स्थिति देखी जा सके।

    किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?

    दिल्ली सरकार के अनुसार इस योजना का फायदा सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। इस योजना का फायदा केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष तक है। महिलाएं दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए। दिल्ली लक्ष्मी योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा। महिलाओं के परिवार की सालाना आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाली महिला परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला सदस्य होनी चाहिए। परिवार से केवल एक ही महिला को फायदा मिलेगा। घर में अगर 4 पहिया वाहन है, तो भी महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा 3 से ज्यादा बच्चों वाली महिलाएं भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी। अन्य निर्धारित अपात्र श्रेणियों में आने वाले आवेदकों को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

    आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

    ऑनलाइन आवेदन के समय महिलाओं को कुछ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें आधार कार्ड, दिल्ली का मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट आकार का फोटो और अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल हैं। आवेदन के दौरान अगर कोई जानकारी या दस्तावेज अधूरा पाया जाता है तो आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है। इसलिए सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है। आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की जानकारी सही और स्पष्ट दर्ज करें। मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए, क्योंकि रजिस्ट्रेशन और आवेदन से जुड़ी जानकारी उसी पर भेजी जाएगी। आवेदन जमा करने के बाद उसकी स्थिति समय-समय पर आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जांची जा सकती है।

    हर महीने खाते में आएंगे 2500 रुपये

    योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्टर बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजे जाएंगे। दिल्ली सरकार का अनुमान है कि इस योजना का लाभ राजधानी की लाखों महिलाओं को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने बजट में अलग से वित्तीय प्रावधान भी किया है। सरकार ने आवेदकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से सावधान रहें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजुलाई में GST से सरकार का खजाना लबालब, दूसरी बार 2 लाख करोड़ पार, इंपोर्ट से मिली बढ़त
    Next Article बलतेज पन्नू बोले- कांग्रेस पूरी तरह से बिखर चुकी है, राजा वड़िंग ‘AAP’ के विरुद्ध अफवाहें फैलाने के बजाय अपना घर संभालें
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IMD Weather Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      August 15, 2026

      Delhi Traffic Alert: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली की ये सड़कें रहेंगी बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें अपडेट | Delhi

      August 14, 2026

      Golden Temple Gurbani Row: गोल्डन टेंपल से गुरबानी प्रसारण पर नहीं लगेगी रोक ! हाईकोर्ट बोला- यह कॉपीराइट उल्लंघन नहीं | Delhi

      August 14, 2026

      कल स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली मेट्रो खुलेगी या नहीं? अगर हां तो जानें समय

      August 14, 2026

      स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली में हड़कंप, हाई कोर्ट, लाल किला,समेत कई जगहों पर बम की धमकी

      August 14, 2026

      Delhi News: डीडीए ने पास किया मास्टर प्लान 2047, दिल्ली के 70 गांवों में होगा डेवलपमेंट, जानें क्या-क्या बदलेगा? | Delhi

      August 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      इंडोनेशिया में भूकंप से 38 लोगों की मौत

      By अंकित कुमारAugust 15, 2026

      Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, सुनामी और ज्वालामुखी विस्फोट का खतरा दुनिया के कई दूसरे…

      विद्यार्थी गर्मी से बेहाल…मुख्यमंत्री सैनी के कार्यक्रम में नहीं चली AC, 2 अफसरों पर गिरी गाज

      August 15, 2026

      छोटे टैक्सपेयर्स 31 दिसंबर तक कर सकेंगे अघोषित विदेशी संपत्ति की घोषणा

      August 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.