Close Menu
    What's Hot

    Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच | Sports

    August 10, 2026

    पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत 58,000 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की

    August 10, 2026

    मामूली तेजी पर खुला स्टॉक मार्केट, बैंकिंग, IT में उछाल, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Ranchi Breaking: आज छात्रों का ‘महासंग्राम’… विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 700 से ज्यादा जवानों की तैनाती | National

      August 10, 2026

      IMD Weather update: मौसम विभाग ने जताया आज भारी बारिश का अनुमान, किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा, जारी किया यलो अलर्ट | National

      August 10, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi Voter List Update: दिल्ली में 20% वोटर्स अपने रजिस्टर्ड एड्रेस पर नहीं मिले, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 29 लाख नाम ! | Delhi
    Breaking News

    Delhi Voter List Update: दिल्ली में 20% वोटर्स अपने रजिस्टर्ड एड्रेस पर नहीं मिले, वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 29 लाख नाम ! | Delhi

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi voter list update, Delhi SIR Process 2026, Delhi voter list update 2026 latest news, Delhi electoral roll SIR verification process, how to add name in Delhi voter list Form 6, Delhi voters name deletion draft roll, BLO door to door voter verification Delhi, दिल्ली वोटर लिस्ट अपडेट, मतदाता सूची पुनरीक्षण, Form 6 आवेदन, दिल्ली में लाखों वोट कटने का खतरा
    दिल्ली में चल रहे SIR में लाखों वोटर्स अपने रजिस्टर्ड पते पर नहीं मिले हैं।

    SIR Survey Delhi 2026: दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार राजधानी के करीब 15 से 20 प्रतिशत वोटर्स अपने रजिस्टर्ड पते पर नहीं मिले हैं, जिसके कारण उनके नाम आगामी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटने का खतरा पैदा हो गया है। दिल्ली में वर्तमान में करीब 1.45 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से लगभग 29 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हट सकते हैं। हालांकि अंतिम संख्या ड्राफ्ट रोल जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। अधिकारियों का कहना है कि इसका प्रमुख कारण दिल्ली में रहने वाली बड़ी प्रवासी आबादी है, जो अक्सर किराये के मकान बदलती रहती है, लेकिन अपने वोटर कार्ड में नया पता अपडेट नहीं कराती है।

    BLO के घर-घर सर्वे में सामने आई स्थिति

    SIR की प्रक्रिया के लिए बूथ लेवल ऑफिसर पिछले कई हफ्तों से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान कई मामलों में BLO को मतदाता अपने रजिस्टर्ड पते पर नहीं मिले। कई जगह पड़ोसियों या मकान मालिकों ने जानकारी दी कि संबंधित मतदाता कई महीने या साल पहले ही वहां से जा चुके हैं। ऐसे मामलों में BLO मतदाता को स्थायी रूप से स्थानांतरित (Permanently Shifted) के रूप में दर्ज कर रहे हैं, जिसके बाद उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं।

    पता बदलने वालों के लिए Form 6 का विकल्प

    जिन मतदाताओं ने अपना निवास स्थान बदल लिया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार वे नए पते पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए Form 6 भर सकते हैं। मतदाता 17 अगस्त से 16 सितंबर तक चलने वाली दावे और आपत्तियों की अवधि के दौरान Form 6 जमा कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन वोटर सर्विस पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन ऐप या ऑफलाइन BLO और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) के माध्यम से किया जा सकता है। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता का नाम नए पते वाली वोटर लिस्ट में शामिल कर दिया जाएगा और पुराने पते से हटा दिया जाएगा। इससे यह सुनिश्चित होगा कि एक व्यक्ति का नाम केवल एक ही स्थान की मतदाता सूची में दर्ज रहे।

    66 लाख से ज्यादा वोटर्स ने जमा किए फॉर्म

    दिल्ली में जारी SIR प्रक्रिया के तहत अब तक बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने सत्यापन फॉर्म जमा किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार 25 जुलाई रात 8 बजे तक 66 लाख से अधिक मतदाताओं के फॉर्म जमा और डिजिटाइज किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का लगभग 45.5 प्रतिशत है। जिलों के हिसाब से देखें तो आउटर नॉर्थ जिले में डिजिटाइजेशन की दर सबसे अधिक 57.55 प्रतिशत रही। इसके बाद साउथ वेस्ट 53.55 प्रतिशत, वेस्ट 50.11 प्रतिशत और नॉर्थ वेस्ट 49.67 प्रतिशत रहे। वहीं साउथ ईस्ट जिले में यह दर सबसे कम 29.95 प्रतिशत दर्ज की गई।

    कब जारी होगा ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट?

    वोटर लिस्ट का घर-घर सत्यापन अभियान 30 जून से शुरू हुआ था और 8 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान BLO मतदाताओं से पहले से भरे हुए एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त कर रहे हैं, जिसमें मतदाताओं को अपनी जानकारी की जांच कर हस्ताक्षर के साथ वापस जमा करना होता है। सत्यापन के बाद योग्य मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची 17 अगस्त को जारी होने की संभावना है, जबकि अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। किसी वोटर का नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं होता है, तो वह संबंधित जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी के पास अपील कर सकता है।

    18 साल पूरे करने वाले युवा कर सकते हैं आवेदन

    जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे, वे भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए Form 6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित घोषणा पत्र जमा करना होगा। चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नाम और पते की जानकारी समय रहते जांच लें, ताकि चुनाव के समय मतदान के अधिकार से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पुलिस को बुलाओ, डायल-112 पर कॉल करो…’, XEN को नोटों की गड्डी थमाने की कोशिश, ऑफिस में हाथापाई और हंगामा
    Next Article आज कितना सस्ता और महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है आज का रेट?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ranchi Breaking: आज छात्रों का ‘महासंग्राम’… विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, 700 से ज्यादा जवानों की तैनाती | National

      August 10, 2026

      IMD Weather update: मौसम विभाग ने जताया आज भारी बारिश का अनुमान, किन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा, जारी किया यलो अलर्ट | National

      August 10, 2026

      एयर इंडिया फ्लाइट को लेकर बड़ा खुलासा, पायलट डोप टेस्ट में फेल, ड्यूटी से हटाए गए | National

      August 9, 2026

      टोरंटो में 7 महीने बाद पकड़ा गया भारतवंशी महिला हिमांशी खुराना की हत्या का आरोपी, प्रेमी पर ही हत्या का आरोप

      August 9, 2026

      ममता बनर्जी का आरोप- गुंडों ने मेरी कार पर हमला किया, मेरी जान जा सकती थी

      August 9, 2026

      सरकार JPSC परीक्षाएं रद्द करने को राजी, CGL परीक्षा रद्द करने से इनकार, छात्र घेरेंगे विधानसभा

      August 9, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Siraj Hat trick Six: भारत की श्रीलंका में रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगाए 3 लगातार छक्के, मोहम्मद सिराज ने पलटा मैच | Sports

      By परवेश चौहानAugust 10, 2026

      मोहम्मद सिराज के हैट्रिक छक्के से जीती टीम इंडिया नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने…

      पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ के तहत 58,000 से अधिक अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की

      August 10, 2026

      मामूली तेजी पर खुला स्टॉक मार्केट, बैंकिंग, IT में उछाल, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.