Close Menu
    What's Hot

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026

    स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»बाढ़ संकट में पशुधन बचाने 24 घंटे जुटा रहा विभाग
    पंजाब

    बाढ़ संकट में पशुधन बचाने 24 घंटे जुटा रहा विभाग

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 23, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Punjab News : पंजाब के पशुपालन विभाग ने वर्तमान वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां दर्ज करने के साथ-साथ बाढ़ के दौरान राज्य के पशुधन की सुरक्षा के लिए मिसाली काम किए हैं।

    पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्रीगुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि राज्य के 12 बाढ़ प्रभावित जिलों में पशुधन को बचाने के लिए त्वरित एवं सक्रिय भूमिका निभाई गई। उन्होंने बताया कि 713 प्रभावित गांवों में 492 रैपिड-रिस्पॉन्स वेटरनरी टीमें तैनात की गईं। इसके अलावा, 24 घंटे इमरजेंसी ग्रिड स्थापित किया गया तथा 3.19 लाख से अधिक पशुओं को मुफ्त चिकित्सा इलाज प्रदान किया गया।

    उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीमों ने जमीनी स्तर पर अथक मेहनत की, न केवल इलाज किया बल्कि बीमारियों को फैलने से भी रोका ताकि हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।’’

    खुड्डियां ने कहा कि बाढ़ के प्रभाव को कम करने के प्रयासों में इलाज एवं रोकथाम दोनों शामिल थे। पशुओं में गलघोटू की बीमारी से बचाव के लिए 2.53 लाख से अधिक पशुधन को मुफ्त बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा विभाग ने जिला प्रशासन एवं गैर-सरकारी संगठनों के साथ तालमेल करके पशुओं के लिए महत्वपूर्ण प्रबंध किए, जिसमें 20,000 क्विंटल से अधिक फीड, 16,000 क्विंटल से अधिक साइलेज, हजारों क्विंटल चारा एवं तुड़ी (भूसा), 234 क्विंटल मिनरल मिक्सचर, डीवर्मर की 68 हजार से अधिक खुराकें एवं 194 किलोग्राम पोटैशियम परमैंगनेट प्रदान किया गया। इसके अलावा, पशुपालकों को आपदा के दौरान मार्गदर्शन करने के लिए 1,619 जागरूकता कैंप भी लगाए गए।

    • खुड्डियां ने कहा कि राज्य के पॉलीक्लीनिकों के लिए 22 आधुनिक पशु लिफ्टर खरीदे गए। इसके अलावा गुरदासपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब एवं अमृतसर में स्थित छह पॉलीक्लीनिकों को बेहतर पशु देखभाल के लिए नए आई.पी.डीज़. से अपग्रेड किया गया।
    • उन्होंने कहा कि पंजाब भर में एक मजबूत रोकथाम स्वास्थ्य ढाल स्थापित की गई, जिसमें अधिकारियों ने लंपी स्किन बीमारी से बचाव के लिए 24.27 लाख मुफ्त खुराकों, मुंहखुर की बीमारी के खिलाफ 126.22 लाख खुराकों एवं गलघोटू के विरुद्ध 68.88 लाख खुराकों के प्रबंधन की रिपोर्ट पेश की है।
    • खुड्डियां ने बताया कि पटियाला वेटरनरी पॉलीक्लीनिक में 54 लाख रुपये की लागत से एलनगोर-800 एम.ए. डिजिटल रेडियोग्राफी प्रणाली स्थापित की गई है जिससे पशुओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का एक्स-रे फिल्म मुक्त डायग्नोसिस किया जा सकेगा। यह प्रणाली तुरंत किसी भी प्रकार के फ्रैक्चर, हड्डियों के कैंसर एवं आंतरिक स्थितियों जैसे शरीर में कोई बाहरी वस्तु का प्रवेश होना, गुर्दे की पथरी एवं मूत्र में रुकावटों का पता लगाने में सक्षम है तथा पता लगाने के बाद संबंधित स्वास्थ्य समस्या के बारे में मॉनिटर पर तुरंत तस्वीरें प्रदान करती है। ऐसी सुविधा पहले केवल वेटरनरी यूनिवर्सिटी लुधियाना में उपलब्ध थी तथा यह उन्नत सुविधा राज्य के पशुपालकों के लिए एक वरदान साबित होगी।
    • मत्स्य पालन क्षेत्र की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए श्री खुड्डियां ने कहा कि विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान मत्स्य पालन प्रोजेक्टों के लिए 187 लाभार्थियों को 5.82 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की। राज्य में मत्स्य पालन के अधीन 43,683 एकड़ क्षेत्र में से 2 लाख टन से अधिक मछली उत्पादन हुआ, जबकि झींगा पालन के अधीन 985 एकड़ में से चालू वर्ष के दौरान 2,550 टन उत्पादन हुआ है। सरकार ने 15.99 करोड़ मछली पुंग का उत्पादन किया एवं 9,200 से अधिक लोगों को मत्स्य पालन तकनीकों की ट्रेनिंग दी।
    • खुड्डियां ने बताया कि ग्रामीण युवाओं को डेयरी कौशल प्रदान करने के लिए सालाना लगभग 8,500 किसानों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे सालाना लगभग 3,500 डेयरी यूनिट स्थापित होते हैं। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के तहत 30,734 दूधारू पशुओं का बीमा किया गया एवं पशुओं के नुकसान से प्रभावित किसानों को 9 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।
    • पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव  राहुल भंडारी ने कहा, ‘‘यह वर्ष हमारी दोहरी प्रतिबद्धता का प्रमाण रहा है: संकट में मिसाली सेवा एवं भविष्य के लिए दूरदर्शी योजना। जीवन बचाने वाले उपकरणों से लेकर अति-आधुनिक प्रजनन तकनीक तक, हर कदम का उद्देश्य पंजाब को खुशहाल एवं वैज्ञानिक रूप से उन्नत पशुपालन क्षेत्र बनाना है।’
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया? इन फिल्मों को कर चुकी हैं प्रोड्यूस
    Next Article हरियाणा में सफाईकर्मी भर्ती, ग्राम पंचायतों में निकले पद, बिना फीस करें आवेदन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

      June 20, 2026

      CM मान बोले- अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए

      June 20, 2026

      मुकेरियां के डागन गांव में प्रवासी मजदूर ने पत्नी की चाकू…

      June 19, 2026

      Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

      June 19, 2026

      CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      By श्वेता चौहानJune 20, 2026

      चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब…

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.