नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले कप्तान रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को आई रिपोर्ट ने हंगामा मचा दिया. खबर आई कि इस मुकाबले के बाद हिट मैन अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह देंगे. जैसी ही ये बात सामने आई तो बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुद आकर इसे नकारा. अब रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रोहित भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक से बातचीत करते हुए बाहरी चर्चाओं को पूरी तरह नजरअंदाज करने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
वीडियो में रोहित कहते सुनाई दे रहे हैं, “हम लोग को बाहर क्या चल रहा है, उससे हमको क्या.” उनके इस बयान को वनडे संन्यास की अफवाहों पर दिए गए रिएक्शन के तौर पर देखा जा रहा है. कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें तेजी से वायरल हुई थीं कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी वनडे हो सकता है. इन दावों पर जल्द ही BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने विराम लगा दिया. उन्होंने साफ कहा कि लॉर्ड्स वनडे को रोहित शर्मा का आखिरी वनडे बताने वाली खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.
Rohit Sharma 🗣️ Dekho yeh sb yhha khada hai “bahar kya chal raha hai ussya hamara kya lena dena” 🔥
ROHIT FOR 2027 WC 🙌🏻#RohitSharma #odiworldcup2027 pic.twitter.com/cR4p52AS3Q
— THE LLORD (@BlueBloodcric) July 18, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान सीरीज से पहले चयन समिति के कुछ सदस्यों ने रोहित शर्मा से भविष्य की योजनाओं को लेकर बातचीत की थी. बताया गया कि मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी इस बात की जानकारी थी. इसके बावजूद रोहित शर्मा को पहले अफगानिस्तान और फिर इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया. भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल वनडे बल्लेबाजों में रोहित शामिल हैं.
रोहित शर्मा ने अब तक इस फॉर्मेट में 11,700 से अधिक रन बनाए हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया था. 2023 वनडे विश्व कप में भी उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भले ही शुभमन गिल को भारत का नया वनडे कप्तान बनाया गया. रोहित शर्मा अब भी टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में शामिल हैं. टीम मैनेजमेंट उन्हें अहम खिलाड़ी के रूप में देख रहा है.

