Close Menu
    What's Hot

    96 साल में पहली बार… इतिहास रचेगी टीम इंडिया, एक ही दिन में 2 इंटरनेशनल मैच, पाकिस्तान से टक्कर | Sports

    October 1, 2026

    ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National

    October 1, 2026

    छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National

      October 1, 2026

      Flydubai Incident: देश के 8 एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल-बॉडी स्कैनर, फ्लाईदुबई घटना के बाद बढ़ेगी सुरक्षा व्यवस्था | National

      October 1, 2026

      देशभर में मॉनसून की हो रही विदाई, दिल्ली-एनसीआर में साफ रहेगा मौसम, अब ठंड का होगा एहसास

      October 1, 2026

      जान दांव पर लगाकर इजरायल को 9/11 जैसे हमले से बचाया, PM मोदी ने की तारीफ, जानें कौन हैं भारतीय पायलट स्मित मछार

      October 1, 2026

      त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार

      October 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»96 साल में पहली बार… इतिहास रचेगी टीम इंडिया, एक ही दिन में 2 इंटरनेशनल मैच, पाकिस्तान से टक्कर | Sports
    खेल

    96 साल में पहली बार… इतिहास रचेगी टीम इंडिया, एक ही दिन में 2 इंटरनेशनल मैच, पाकिस्तान से टक्कर | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानOctober 1, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    एक दिन में दो मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 3 अक्टूबर 2026 का दिन बेहद खास होने जा रहा है. जिस बात को पूरी दुनिया के दिग्गज लंबे समय से कहते आ रहे थे वो सच होने जा रहा है. टीम इंडिया रिकेट इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाने जा रही है. भारत की पुरुष टीम 96 साल में पहली बार एक ही दिन दो इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी.

    टीम इंडिया के फैंस के लिए शनिवार का दिन फुल एक्शन वाला होने जा रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय T20 टीम एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में खेलने उतरेगी. यह मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम के साथ होगा. कराची स्पोर्ट्स पार्क में होने वाला यह मुकाबला सुबह 10 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा. कमाल की बात यह कि इसके कुछ ही घंटे बाद शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को वनडे मैच खेलना है. न्यू चंडीगढ़ के न्यू PCA स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे खेला जाएगा. यह मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू होगा.

    📸 𝗠𝗮𝗿𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴 𝗶𝗻𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹 🏅

    A commanding 1️⃣2️⃣4️⃣-run victory in the semi-final takes #TeamIndia into the Gold Medal match on Saturday 🇮🇳

    Scorecard ▶️ https://t.co/DjHV9q6htT#AsianGames pic.twitter.com/kr6h7UlyyG

    — BCCI (@BCCI) October 1, 2026

    रुतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलने उतरी टीम ने पिछली बार अफगानिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल जीता था. यह मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था. अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 5 विकेट पर 112 रन बनाए थे. इसके बाद मैच आगे नहीं कराया जा सका. बेहतर टी20 रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया. टीम इंडिया नजर एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने पर होगी. वनडे टीम पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है और अब क्लीन स्वीप करना चाहेगी.

    भारतीय टीम ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच साल 1932 में खेला था. इसके बाद पहली बार 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय पुरुष टीम एक ही दिन दो इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. इससे पहले 1998 में ऐसा मौका आया था, जब भारत ने कुआलालंपुर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अलग टीम भेजी थी. इसी दौरान पाकिस्तान के खिलाफ टोरंटो में पांच मैचों की वनडे सीरीज भी खेली थी. कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबलों को ODI का दर्जा नहीं मिला था. उन्हें सिर्फ लिस्ट-ए मैच माना गया था.

    12 सितंबर 1998 को भारत ने एक ही दिन दो पेशेवर मुकाबले खेले थे. टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कनाडा को 112 रन से हराया था, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में 51 रन से जीत दर्ज की थी. इसके बाद दोनों टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन कमजोर रहा. कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया से 146 रन की हार के बाद भारत ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था, जबकि पाकिस्तान ने वनडे सीरीज 4-1 से जीती थी.

    एक ही दिन कई कोई टीम दो अलग अलग फॉर्मेट में मैच खेलने उतरे ऐसा एसोसिएट टीमों के बीच कभी-कभार देखने को मिलता है. फुल मेंबर टीमों के लिए यह बेहद दुर्लभ है. साल 2023 एशियन गेम्स के दौरान अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों को साथ ऐसा हो चुका है. एशियन गेम्स में T20 मुकाबले खेले और उसी समय उनकी वनडे टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप में मुकाबला खेल रही थीं. 6 अक्टूबर 2023 को पाकिस्तान ने हैदराबाद में वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला खेला था. इसी दिन एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान खेलने उतरा था. 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने धर्मशाला में वर्ल्ड कप का अपना पहला मुकाबला खेला. इसी दिन एशियन गेम्स में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच और बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला था.

     



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      तीसरे ODI से पहले भारत को झटका, चोटिल हुए प्रसिद्ध कृष्णा, CSK के बॉलर को टीम में जगह | Sports

      October 1, 2026

      Asian Games Semi Final: 45 रन पर ढेर हुआ श्रीलंका, टीम इंडिया ने 124 रन से रौंद डाला, अब फाइनल में पाकिस्तान से टक्कर | Sports

      October 1, 2026

      ODI Captain Double Century: वनडे इतिहास में सिर्फ तीन कप्तानों ने ठोकी डबल सेंचुरी, एक शुभमन गिल, बाकी दो किस देश के खिलाड़ी? | Sports

      October 1, 2026

      पाकिस्तान ने बांग्लादेश को किया बाहर, फाइनल में बनाई जगह, टीम इंडिया से हो सकता है सामना | Sports

      October 1, 2026

      Asian Games: जींद की बेटी नीरू ढांडा का डबल गोल्ड, पिता के साथ हादसा, मां बोलीं- 3 दिन से खुशी में भूख नहीं लगी | Sports

      October 1, 2026

      गौतम गंभीर की कोचिंग में एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, 53 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, वेस्टइंडीज का बड़ा कारनामा | Sports

      October 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      96 साल में पहली बार… इतिहास रचेगी टीम इंडिया, एक ही दिन में 2 इंटरनेशनल मैच, पाकिस्तान से टक्कर | Sports

      By परवेश चौहानOctober 1, 2026

      एक दिन में दो मैच खेलने उतरेगी भारतीय टीम नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के…

      ED Action: लुधियाना के उद्योगपति से ₹7 करोड़ की ठगी मामले में ED की कार्रवाई, कोलकाता से आरोपी दबोचा | National

      October 1, 2026

      छात्रों से संवाद, दुगर्म गांव में रात्रि ठहराव, 3 दिन के लिए कहां जा रहे हैं  सीएम सुक्खू

      October 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.