
स्टूडेंट्स के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है अगस्त का आखिरी और सितंबर का पहला हफ्ता
School Holidays, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ाई का सत्र सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन अगस्त का आखिरी हफ्ता और सितंबर का पहला हफ्ता स्टूडेंट्स के लिए छुट्टियों से भरपूर रहने वाला है।
साल 2026 के आॅफिशियल कैलेंडर और सरकारी अधिसूचनाओं के मुताबिक, इस दौरान रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और गणेश चतुर्थी जैसे प्रमुख त्योहारों के उपलक्ष्य में विभिन्न राज्यों में छुट्टियां रहेंगी। अगर आप परिवार के साथ कहीं घूमने या यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन छुट्टियों की तारीख के आधार पर अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।
अलग-अलग राज्यों में अलग नियम
स्कूलों की छुट्टियां हर राज्य और हर स्कूल में अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी भी दिन की छुट्टी मानने से पहले स्कूल की तरफ से जारी सूचना देखना जरूरी है। रक्षा बंधन और बाकी बड़े त्योहारों पर तमाम राज्यों में छुट्टी होती है, लेकिन ओणम और बाकी कुछ त्योहार ऐसे हैं, जिनकी छुट्टी देशभर में नहीं होती है।
- 26 अगस्त: 26 अगस्त 2026, बुधवार को ओणम मनाया जाएगा। ये केरल का बड़ा त्योहार है। केरल में कई स्कूल इस दिन बंद रह सकते हैं, जबकि दूसरे राज्यों में छुट्टी स्कूल के हिसाब से होगी।
- 26 अगस्त को ही ईद-ए-मिलाद भी है। ये पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। कई जगह इस दिन सरकारी छुट्टी रहती है, लेकिन स्कूल बंद होंगे या नहीं, इसकी जानकारी स्कूल की तरफ से ही दी जाती है।
- 28 अगस्त: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को रक्षाबंधन है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। कई स्कूलों में छुट्टी हो सकती है और शुक्रवार होने की वजह से बच्चों को लंबा वीकेंड भी मिल सकता है।
- 4 सितंबर: 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। भगवान कृष्ण के जन्मदिन के मौके पर कई जगह स्कूल बंद रह सकते हैं। जहां ये त्योहार बड़े स्तर पर मनाया जाता है, वहां छुट्टी मिलने की उम्मीद ज्यादा रहती है।
- 14 सितंबर: 14 सितंबर 2026, सोमवार को गणेश चतुर्थी है। महाराष्ट्र समेत कई जगह स्कूल बंद रह सकते हैं। सोमवार को छुट्टी होने पर कई बच्चों को लगातार तीन दिन का आराम भी मिल सकता है।
- 23 सितंबर: हरियाणा वीर शहीदी दिवस (हरियाणा में अवकाश)
- रविवार अवकाश: 6, 13, 20 और 27 सितंबर 2026
छुट्टी से पहले स्कूल की सूचना जरूर देखें
ये तारीखें सरकारी छुट्टियों की लिस्ट के आधार पर हैं। सभी स्कूलों में एक जैसी छुट्टी होना जरूरी नहीं है। इसलिए अपने स्कूल की सूचना देखकर ही छुट्टी की प्लानिंग करें। इसके लिए स्कूलों की तरफ से कैलेंडर जारी किए जाते हैं, साथ ही छुट्टी से पहले पेरेंट्स को मैसेज के जरिए भी सूचित किया जाता है।
