बीते सप्ताह 6400 रुपए टूटा, चांदी में भी 14 हजार से ज्यादा गिरावट
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : लगातार बदलते वैश्विक परिवेश के बीच दोनों कीमती धातुओं सोना और चांदी में पिछले सप्ताह गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का कहना है कि इस गिरावट के पीछे महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है। यदि भारतीय सर्राफा बाजार की बात की जाए तो बीते सप्ताह सोना और चांदी 6,400 रुपए और 14,300 हजार रुपए से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार से मिली रिपोर्ट के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 6,438 रुपये कम होकर 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
वहीं, पहले यह 1,54,238 रुपए पर था। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,35,385 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,41,282 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,15,679 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 11 जून को सुबह के सत्र में 1,44,782 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 9 जून को सुबह के सत्र में 1,52,519 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
ढाई लाख रुपए से नीचे आई चांदी
चांदी का दाम 14,326 रुपये कम होकर 2,42,582 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,56,908 रुपये प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 11 जून को शाम के सत्र में 2,32,591 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 9 जून को शाम के सत्र में 2,45,938 रुपये प्रति किलो देखा गया। वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,248 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 68 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।
ये भी पढ़ें : GDP Growth Rate : भारत को बनाए रखनी होगी 8 प्रतिशत वृद्धि दर : सीईए

