Close Menu
    What's Hot

    48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट अटैक से मौत ने फैंस को तोड़ा

    May 13, 2026

    सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

    May 13, 2026

    लॉन्च से पहले ही छाया Realme 16T 5G, बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स ने खींचा ध्यान

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर भारत सहित देश में कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी

      May 13, 2026

      युद्ध कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं : नरवणे

      May 13, 2026

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां करें चेक
    हरियाणा

    हरियाणा में 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल होगा जारी, यहां करें चेक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 14 मई तक जारी किया जाएगा। इसकी पुष्टि बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि रिजल्ट तैयार करने में बोर्ड का पूरा स्टाफ जुटा हुआ है और तय समय पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

    चेयरमैन ने कहा कि 12वीं कक्षा का रिजल्ट पहले जारी करने का मुख्य कारण विद्यार्थियों का भविष्य है, क्योंकि 12वीं के बाद छात्रों को कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिला लेना होता है। ऐसे में उन्हें समय पर परिणाम उपलब्ध कराना जरूरी था। इसके बाद अब 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा।

    इस वर्ष 10वीं की परीक्षा में 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।

    पिछले वर्ष 92.49% रहा था 10वीं का परिणाम

    बोर्ड ने पिछले वर्ष 17 मई 2025 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया था। उस दौरान नियमित परीक्षार्थियों का कुल परीक्षा परिणाम 92.49 प्रतिशत रहा था, जबकि स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 73.08 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

    10वीं नियमित परीक्षा में कुल 2 लाख 71 हजार 499 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 51 हजार 110 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 5737 विद्यार्थियों का परिणाम ईआर (एसेंशियल रिपीट) घोषित किया गया था।

    पिछले साल छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा था। 1 लाख 29 हजार 249 छात्राओं में से 1 लाख 21 हजार 566 पास हुई थीं, जिससे उनका पास प्रतिशत 94.06 रहा। वहीं 1 लाख 42 हजार 250 छात्रों में से 1 लाख 29 हजार 544 पास हुए थे और उनका पास प्रतिशत 91.07 प्रतिशत रहा था।


    Photo 1778631505227

    राजकीय विद्यालयों का परिणाम 89.30 प्रतिशत जबकि निजी विद्यालयों का परिणाम 96.28 प्रतिशत दर्ज किया गया था। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 92.35 तथा शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों का 92.83 प्रतिशत रहा था।

    12वीं का रिजल्ट 84.67% रहा

    इससे पहले हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया। इस बार कुल पास प्रतिशत 84.67 रहा। परीक्षा में कुल 2 लाख 42 हजार 856 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 छात्र पास हुए, जबकि 10 हजार 498 विद्यार्थी असफल रहे।

    12वीं के परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का पास प्रतिशत 87.97 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 81.45 प्रतिशत दर्ज किया गया। स्टेट टॉपर सूची के पहले तीन स्थानों पर चार लड़कियों ने कब्जा जमाया।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफटे टायर पहनकर बना सोशल मीडिया का सुपरस्टार, Kalu Putik का स्वैग देख दंग रह गए लोग
    Next Article उत्तर भारत सहित देश में कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में कानूनगो 7 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा

    May 13, 2026

    हरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

    May 12, 2026

    हरियाणा की कुरुक्षेत्र NIT में मेस कर्मचारी ने फंदा लगाकर दी जान, दो महीनों में पांचवीं आत्महत्या

    May 12, 2026

    अगले 3 घंटे में इन जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट

    May 12, 2026

    हरियाणा में स्कूल बस ने बाइक सवारों को कुचला, ननद-भाभी की मौत

    May 12, 2026

    सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें ताजा रेट्स

    May 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट अटैक से मौत ने फैंस को तोड़ा

    By श्वेता चौहानMay 13, 2026

    Dileep Raj Death: 48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए कन्नड़ स्टार Dileep Raj, हार्ट…

    सोना 15 सौ महंगा, चांदी 12 हजार रुपए चमकी

    May 13, 2026

    लॉन्च से पहले ही छाया Realme 16T 5G, बड़ी बैटरी और शानदार फीचर्स ने खींचा ध्यान

    May 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.