Himachal Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव जानना जरूरी है। 8 अक्टूबर 2026 को वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद स्थिरता देखने को मिली है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोना पिछले सत्र में दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद गुरुवार को कीमतों में कुछ स्थिरता आई। हिमाचल प्रदेश में सोने के स्थानीय रेट भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। राजधानी शिमला में 24 कैरेट सोना करीब ₹1,49,670 प्रति 10 ग्राम है। यही रेट बुधवार को भी था और आज कीमत में बदलाव नहीं हुआ है।
हिमाचल में आज का सोने का भाव
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,49,690 प्रति 10 ग्राम है। बुधवार को भी सोने का यही भाव था। 22 कैरेट सोने की बात करें, तो इसकी कीमत ₹1,37,220 प्रति 10 ग्राम है। 18 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,12,268 और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब ₹87,319 है। हिमाचल के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है। ज्वेलर्स के रिटेल रेट, स्थानीय बाजार, शहर और मूल्य निर्धारण के तरीके अलग हो सकते हैं। इसलिए सोना खरीदने से पहले स्थानीय ज्वेलर्स से रेट जरूर कंफर्म कर लें।
हिमाचल में आज चांदी का भाव
चांदी की कीमतों में भी आज अलग-अलग बाजारों में अंतर दिखाई दे रहा है। हिमाचल प्रदेश के उपलब्ध राज्यवार आंकड़ों के अनुसार चांदी करीब ₹245 प्रति ग्राम यानी ₹2,45,000 प्रति किलोग्राम है। यह दर पिछले दिन के मुकाबले स्थिर बताई गई है। चांदी की ज्वेलरी बनवाते समय इसमें मेकिंग चार्जेस मिलाकर अंतिम कीमत ज्यादा हो सकती है। ऐसे में आप लोकल ज्वेलर्स से रेट चेक कर लें, तभी खरीदारी करें।
सोना खरीदते समय ये बातें रखें ध्यान
सोने का जो रेट ऑनलाइन या बाजार में दिखता है, वह जरूरी नहीं कि आपकी ज्वेलरी की अंतिम कीमत हो। खरीदारी करते समय 3% GST, मेकिंग चार्जेस और अन्य लागू शुल्क को ध्यान में रखना चाहिए। ज्वेलरी खरीदते समय हॉलमार्क और HUID की जांच करना भी जरूरी है। IBJA ग्राहकों को BIS-certified jeweller से खरीदारी करने और बिल लेने की सलाह देता है।

