दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से हराया, अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद
DC vs SRH Full Match Highlights (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : टीम की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने एक अहम मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रन से आसान हार देते हुए अंक तालिका में खलांग लगाई है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हैनरी कलासेन की खानदार बल्लेबाजी के बल पर निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 242 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 195 रन ही बना सकी। जिसके चलते हैदराबाद ने 47 रन से यह मैच जीत लिया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम अंक तालिका में आठ अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स छह अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
अभिषेक शर्मा ने की हैदराबाद के बल्लेबाजों की अगुवाई
सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की नाबाद शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 243 रनों का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की जिससे हैदराबाद ने 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक 68 गेंदों पर 10 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 135 रन बनाए। अभिषेक ने इस तरह आईपीएल इतिहास में पांचवां सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरूआत से ही विस्फोटक रही, लेकिन अभिषेक के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज 50+ स्कोर नहीं बना सका। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड ने 37 और कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन 13 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया।
दिल्ली की तरफ से नहीं आई कोई बड़ी पारी
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के बाद ईशान मलिंगा की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 242 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए नीतीश राणा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि समीर रिजवी ने 41 और केएल राहुल ने 37 रन बनाए। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा ने चार विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को तीन सफलता मिली। साकिब हुसैन और दिलशान मादुशांका एक-एक विकेट हासिल करने में सफल रहे।

