Close Menu
    What's Hot

    Ind vs WI Live Streaming: कौन से चैनल पर आएगा मैच, भारत-वेस्टइंडीज टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर | Sports

    October 6, 2026

    Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

    October 6, 2026

    रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

      October 6, 2026

      CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज ! चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर मांगा जवाब | National

      October 5, 2026

      Jammu Kashmir: पुंछ में लैंडमाइन डिफ्यूज करते समय जोरदार धमाका, 2 जवान घायल, मजदूरों को मिला विस्फोटक भी नष्ट | National

      October 5, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR से हिमाचल तक बदलेगा मौसम, जानिए हरियाणा-पंजाब से लेकर देशभर का हाल | National

      October 5, 2026

      पुलिसकर्मियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप, 3 महिला पत्रकार की शिकायत, क्राइम ब्रांच के पास मामला | National

      October 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ
    हरियाणा

    रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: केंद्र सरकार द्वारा रबी 2027-28 की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी से हरियाणा के किसानों को काफी लाभ होगा। वर्तमान सरकारी खरीद को आधार मानें तो एमएसपी में हुई बढ़ोतरी से राज्य के किसानों को लगभग 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। वहीं, यदि सरसों की सरकारी खरीद राज्य द्वारा निर्धारित लगभग 13 लाख टन के स्तर तक पहुंचती है, तो किसानों को मिलने वाला अतिरिक्त लाभ बढ़कर लगभग 720 करोड़ रुपये हो सकता है।

    सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एमएसपी की बढ़ोतरी का सबसे अधिक लाभ सरसों और गेहूं उत्पादक किसानों को मिलने की संभावना है। सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 413 रुपये प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। सरसों का मूल्य 6,200 रुपये से बढ़ाकर 6,613 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसी प्रकार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,585 रुपये से बढ़ाकर 2,610 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है, जिससे किसानों को 25 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

    सरसों किसानों को सबसे बड़ा लाभ

    एमएसपी में बढ़ोतरी होने से हरियाणा में लगभग 8 लाख टन सरसों की सरकारी खरीद होने पर किसानों को करीब 330 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलने का अनुमान है। यदि सरसों की खरीद बढ़कर 13 लाख टन तक पहुंचती है, तो अकेले सरसों उत्पादकों को लगभग 537 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। इस स्थिति में रबी फसलों से किसानों को मिलने वाला कुल अतिरिक्त लाभ लगभग 720 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

    सरसों के उत्पादन में अग्रणी सिरसा, भिवानी, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी जैसे जिलों के किसानों को इस बढ़ोतरी का विशेष लाभ मिलने की संभावना है। सरसों की खरीद की मात्रा गेहूं की तुलना में काफी कम होने के बावजूद प्रति क्विंटल अधिक मूल्य वृद्धि के कारण सरसों से होने वाला अतिरिक्त लाभ गेहूं की तुलना में लगभग दोगुना है।

    गेहूं उत्पादकों को भी मिलेगा सीधा लाभ

    हरियाणा में लगभग 72 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद को आधार मानने पर किसानों को करीब 180 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलने का अनुमान है। लगभग 4.69 लाख गेहूं विक्रेताओं के आधार पर प्रति किसान औसतन करीब 3,800 रुपये का अतिरिक्त लाभ होने का अनुमान है। वहीं लगभग 2.59 लाख सरसों विक्रेताओं के आधार पर प्रति किसान औसतन करीब 12,700 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलने का अनुमान है।


    haryana police 2026 06 0b5edab5264f6b20d9fd1033036250e4 1200x675

    दलहन और तिलहन की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन

    रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि इससे किसानों को दलहन और तिलहन की खेती की ओर प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। यह राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,150 रुपये से बढ़ाकर 2,286 रुपये, चने का 5,875 रुपये से बढ़ाकर 5,958 रुपये, मसूर का 7,000 रुपये से बढ़ाकर 7,390 रुपये तथा कुसुम का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6,540 रुपये से बढ़ाकर 7,215 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। कुसुम के मूल्य में सबसे अधिक 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है।

    फसल विविधीकरण को मिलेगा बल

    न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसानों को गेहूं के साथ-साथ दलहन और तिलहन फसलों की ओर रुख करने के लिए बेहतर आर्थिक प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, चना, मसूर और कुसुम जैसी फसलों का वास्तविक लाभ सरकारी खरीद में वृद्धि पर निर्भर करेगा। दस्तावेज के अनुसार जौ और चना जैसी कुछ फसलें कई बार खुले बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य के आसपास या उससे अधिक मूल्य पर बिकती हैं, इसलिए इन फसलों के लिए मूल्य वृद्धि का वास्तविक लाभ बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।

    इस प्रकार रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि से हरियाणा के किसानों को न केवल उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है, बल्कि इससे किसानों की आय को मजबूत करने और राज्य में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरीदाबाद के सूरजकुंड में ‘वनभोज मड हाउस’ मिट्टी, लकड़ी और पत्थरों से बना एक अनोखा घर, बना आकर्षण का केंद्र
    Next Article Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद के सूरजकुंड में ‘वनभोज मड हाउस’ मिट्टी, लकड़ी और पत्थरों से बना एक अनोखा घर, बना आकर्षण का केंद्र

    October 6, 2026

    हसनगढ़ में दिल्ली के प्रेमी युगल की हत्या, दोनों के शवों को नहर में फेंका

    October 5, 2026

    क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग, एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

    October 5, 2026

    जमीन में दबे बड़े-बड़े पत्थर, ऊपर रहस्यमयी निशान…कोट गांव की अरावली में ये कैसा सीक्रेट?

    October 5, 2026

    करनाल में दर्दनाक हादसा, डंपर ने दंपत्ति को कुचला, महिला की मौत

    October 5, 2026

    हरियाणाः बहादुरगढ़ में संदिग्ध हालात में मिले दो शव, महिला ने सूट पहना हुआ, पुरुष टीशर्ट और अंडरवियर में, पुलिस कर रही जांच

    October 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Ind vs WI Live Streaming: कौन से चैनल पर आएगा मैच, भारत-वेस्टइंडीज टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर | Sports

    By परवेश चौहानOctober 6, 2026

    OTT पर भारत बनाम वेस्टइंडीज़ पहला T20I कैसे देखें नई दिल्ली. वनडे सीरीज में शानदार…

    Assam Earthquake: असम के नगांव में भूकंप के झटके, 4.5 रही तीव्रता, सुबह-सुबह कांपी धरती | National

    October 6, 2026

    रबी फसलों के MSP में बढ़ोतरी, हरियाणा के किसानों को मिलेगा 515 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ

    October 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.