नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खत्म हो गई है. अब टी20 में टीम इंडिया नए खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरेगी. ODI सीरीज़ 2-1 से जीतने के बाद अब भारत पांच मैचों की T20I सीरीज़ में कैरेबियाई टीम का सामना करेगा. 20 ओवर की सीरीज़ का पहला मैच मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे में खेलने वाले सिर्फ 3 ही खिलाड़ी टी20 टीम में शामिल किए गए हैं.
भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में जापान में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी है. फाइनल में पाकिस्तान को धूल चटाया और उसका सपना चकनाचूर किया. भारत के एशियन गेम्स 2026 दल के 10 खिलाड़ी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ इस घरेलू सीरीज़ में खेलेंगे. 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 तारीख को खेला जाएगा. इसके बाद रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में 9, 11, 14 और 17 अक्टूबर को खेले जाएंगे.
🥇 𝗕𝗔𝗖𝗞-𝗧𝗢-𝗕𝗔𝗖𝗞 #𝗔𝘀𝗶𝗮𝗻𝗚𝗮𝗺𝗲𝘀 𝗚𝗢𝗟𝗗! 🇮🇳
🎥 Relive the golden moments as #TeamIndia celebrates another memorable triumph on the big stage.
A memorable evening in Japan. A proud moment for India. 🇮🇳🥇
#AsianGames2026 https://t.co/y5kzSo3Y1l
— BCCI (@BCCI) October 4, 2026
वेस्टइंडीज़ की बात करें तो ODI टीम के सात खिलाड़ी T20I टीम में भी शामिल हैं. इनमें उनके कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप भी शामिल हैं. T20I सीरीज़ के लिए वेस्टइंडीज़ को शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन और रोमारियो शेफर्ड खेलते नजर आएंगे. भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20I सीरीज़ के लिए जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर को आराम दिया है. तेज गेंदबाजी की कमान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह संभालेंगे. बल्लेबाजी में जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर पर होगी.
वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में खेलने वाले नमन धीर, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी ही सिर्फ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे. इसके अलावा 15 में से 12 खिलाड़ी इस फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं. कप्तान शुभमन गिल भी टी20 सीरीज खेलने वाली टीम में नहीं हैं.
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव और नमन धीर।
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा।

