Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

    June 19, 2026

    Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

    June 19, 2026

    सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दूसरे टी20 में छाए भारतीय बल्लेबाज
    खेल

    दूसरे टी20 में छाए भारतीय बल्लेबाज

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Ind vs NZ 2nd T20 : दूसरे टी20 में छाए भारतीय बल्लेबाज
    Ind vs NZ 2nd T20 : दूसरे टी20 में छाए भारतीय बल्लेबाज

    15.3 ओवर में हासिल किया 209 रन का लक्ष्य, ईशान, सूर्य और शिवम दुबे की शानदारी पारी

    Ind vs NZ 2nd T20 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम ने रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में अपना सबसे बड़ा टी20 लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम ने पांच मैच की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। इस मैच में सबसे बड़ी प्राप्ति सूर्य कुमार यादव का विश्व कप से पहले बल्लेबाजी फार्म में वापस लौटना रहा। इसके साथ ही ईशान किशन और शिवम दुबे ने भी ताबड़तोड़ पारियां खेलकर विश्व कप के लिए अच्छा अभ्यास किया।

    इन बल्लेबाजों की शानदार पारियों की बदौलत टीम ने जीत के लिए मिला 209 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ 37 गेंदों पर 82 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे। वहीं ईशान किशन ने इतनी ही गेंद पर 76 रन की पारी खेली। भारत ने 28 गेंद शेष रहते 209 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी फुल मेंबर टीम की सबसे बड़ी जीत है।

    भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

    रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। कप्तान मिचेल सैंटनर ने नाबाद 47 और रचिन रवींद्र ने 44 रनों की अहम पारी खेली।

    खराब शुरुआत से उभरते हुए जीता मैच

    209 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरूआत लड़खड़ाती हुई रही। दूसरे ही ओवर तक अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पवेलियन लौट चुके थे। संजू सैमसन ने छह जबकि अभिषेक शर्मा बिना रन बनाए ही पैविलियन लौट गए। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाया। पहले ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए मोर्चा संभाला तो उसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। ईशान किशन ने 21 गेंदों में अपने टी20 करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।

    Previous articleUS-Iran Conflict : ईरान की तरफ बढ़ रहा युद्धपोतों का बेड़ा : ट्रंप
    Next articleDelhi Weather Update : दिल्ली में बारिश, तेज हवा से प्रदूषण से आंशिक राहत

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी आज वितरित करेंगे 61 हजार नियुक्ति पत्र
    Next Article अमेरिका पर दबाव के लिए भारत-ईयू एफटीए अहम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया

      June 14, 2026

      पहले वनडे में रोहित-शुभमन ने बनाया खास रिकॉर्ड

      June 14, 2026

      आज टी-20 विश्व कप का आगाज करेगी टीम इंडिया

      June 14, 2026

      भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

      June 13, 2026

      प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का 49 साल की उम्र में निधन

      June 12, 2026

      डेब्यू मैच में चमके युवा गेंदबाज मानव सुथार

      June 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      By अंकित कुमारJune 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों के ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट कहा- फुटपाथ पर…

      Punjab News: मानसा और कुराली नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव पर रोक

      June 19, 2026

      सुपरमैन फेम एक्टर हेनरी कैविल के साथ नजर आई सारा अली खान

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.